इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही है। 15 दिन के युद्धविराम के बाद भी तनाव कम होने के बजाय बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दी गई ताजा धमकी के जवाब में ईरान ने हथियारों की जगह इतिहास का सहारा लिया है।
ईरान ने एक मीम साझा कर ट्रंप को चेतावनी दी है। इस तस्वीर में ट्रंप को एक ईरानी राजा के सामने घुटनों पर झुका हुआ दिखाया गया है। यह मीम महज एक तंज नहीं, बल्कि 1700 साल पुराने उस गौरवशाली इतिहास को याद दिलाने की कोशिश है, जब फारस के राजा ने दुनिया की सबसे बड़ी ताकत, रोमन साम्राज्य के सम्राट को बंदी बना लिया था।
यह घटना तीसरी शताब्दी (वर्ष 260 ईस्वी) की है। उस समय दुनिया भर में रोमन साम्राज्य का दबदबा था, लेकिन फारस में ससानी साम्राज्य के राजा शापुर प्रथम का शासन था। शापुर प्रथम एक कुशल योद्धा थे। एड्रेसा के युद्ध में ससानी सेना ने रोमन सेना को करारी शिकस्त दी। यह इतिहास में एक बड़ा मोड़ था क्योंकि पहली बार किसी रोमन सम्राट—वैलेरियन—को युद्ध के मैदान में जिंदा बंदी बनाया गया था।
रोमन इतिहास के लिए यह हार एक बड़ा कलंक थी। फारसी लोककथाओं में कहा जाता है कि राजा शापुर प्रथम वैलेरियन के साथ काफी सख्त व्यवहार करते थे। प्रचलित कहानियों के अनुसार, घोड़ा चढ़ते समय शापुर प्रथम वैलेरियन की पीठ को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करते थे।
आज भी ईरान के नक्श-ए-रुस्तम में पहाड़ों पर उकेरी गई नक्काशी इसकी गवाही देती है। वहां पत्थर पर बने विशाल चित्र में राजा शापुर प्रथम घोड़े पर सवार हैं और रोमन सम्राट वैलेरियन उनके सामने घुटनों के बल बैठा दया की भीख मांग रहा है। यही ऐतिहासिक दृश्य आज ईरानी सोशल मीडिया पर ट्रंप के विरोध में वायरल हो रहा है।
ईरानियों का यह मीम स्पष्ट संदेश देता है: वे किसी भी वैश्विक ताकत से दबने वाले नहीं हैं। ईरानी जनता के लिए यह तस्वीर उनके गौरवशाली अतीत और लचीलेपन का प्रतीक है। उनके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का वर्तमान रुख वैसा ही है जैसे प्राचीन रोम का अहंकार।
ईरान दुनिया को यह याद दिला रहा है कि सत्ताएँ बदलती हैं, हथियार आधुनिक होते हैं, लेकिन ईरान की अपनी जमीन और गौरव की रक्षा करने वाली इच्छाशक्ति वही है जो 1700 साल पहले राजा शापुर के समय थी। ट्रंप को दी गई यह चुनौती केवल एक ट्विटर पोस्ट नहीं है, बल्कि एक सभ्यता का जवाब है जो इतिहास को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है।
Bow down to the Iranian civilization pic.twitter.com/7d9eRkVE9n
— Iran in India (@Iran_in_India) April 8, 2026
विराट कोहली पर क्या मंडरा रहा है बैन का खतरा? मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हुआ बड़ा बवाल
आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उड़ान: अब भारत में ही धड़केगा तेजस का दिल, विदेशी निर्भरता हुई खत्म
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0: प्रदूषण पर सर्जिकल स्ट्राइक , अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की छुट्टी तय
नोएडा में हिंसक हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम; इन रास्तों से बचें
सुरों की मल्लिका ने कहा अलविदा: अधूरी रह गई आशा भोसले की आखिरी इच्छा, वायरल हुआ भावुक वीडियो
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों पर आज से समुद्री नाकेबंदी
नोएडा में उबाल: कम वेतन और शोषण के खिलाफ मजदूरों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर मचा बवाल
अंपायर से भिड़े रोहित शर्मा: बैट चेकिंग के दौरान मैदान पर दिखा ‘हिटमैन’ का गुस्सा
पश्चिम बंगाल चुनाव: सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने थामा TMC का हाथ, BJP पर बरसे
AEDO परीक्षा: कल से शुरू होगी परीक्षा, जानें परीक्षा पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और जरूरी नियम