आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर शेरफेन रदरफोर्ड का तूफान देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में रदरफोर्ड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
जीत के करीब पहुंचकर चूके रदरफोर्ड आरसीबी द्वारा दिए गए 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत लड़खड़ा गई थी। 12.3 ओवर में टीम 121 रन पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी। तब छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 31 गेंदों में 229.03 की तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन बनाए। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके और मुंबई को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
छक्के जड़ने में हार्दिक पांड्या की बराबरी रदरफोर्ड की इस पारी की खासियत उनके 9 गगनचुंबी छक्के रहे। इस पारी के साथ ही वे मुंबई इंडियंस के लिए छठे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में 2019 में केकेआर के खिलाफ हार्दिक पांड्या द्वारा लगाए गए 9 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
हार्दिक के बाद मंबई के सबसे सफल फिनिशर इतना ही नहीं, रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए 6 नंबर या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 2019 में 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रदरफोर्ड के नाबाद 71 रन अब इस सूची में दूसरे सबसे बड़े स्कोर के रूप में दर्ज हो गए हैं।
मैच का सार आरसीबी के 241 रनों के जवाब में मुंबई की टीम संघर्ष करती दिखी। रदरफोर्ड के अलावा हार्दिक पांड्या ने 40, जबकि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 33-33 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से फिल साल्ट (78), रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) के दम पर बेंगलुरु ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया था। भले ही रदरफोर्ड मुंबई को जीत न दिला सके, लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने आईपीएल के इस सीजन को यादगार बना दिया है।
Fighting till the very end 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
Sherfane Rutherford with a fine 26-ball HALF-CENTURY 👏
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/0RuE55TVeb
नारी शक्ति वंदन: क्या 2029 की बिसात बिछा रही है सरकार? खड़गे का तीखा प्रहार
बच्चों का स्कूल लंच या 5-स्टार होटल का बुफे? दक्षिण कोरिया के मिड-डे मील का वीडियो वायरल
सुदामा पर अपना ओवरकोट ओढ़ाना... बाबासाहेब के उस किस्से से भावुक हुए सीएम योगी
IPL 2026: गिल और बटलर की आतिशी बल्लेबाजी, गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
कैलाश खेर के बम लहरी पर थिरके शाहरुख और रणवीर, अनंत अंबानी की शिव भक्ति ने जीता दिल
मां की ममता के आगे बेबस हुआ ड्रोन; घोंसले की सुरक्षा के लिए चिड़िया ने दी अपनी जान की बाजी!
वानखेड़े में चला सॉल्ट-पाटीदार का जादू, मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार
IPL 2026: रोहित और कोहली की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, क्या आगे खेल पाएंगे दिग्गज?
पश्चिम बंगाल चुनाव: सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने थामा TMC का हाथ, BJP पर बरसे
क्या सच में काम आता है ट्रिग्नोमेट्री? वायरल वीडियो देख दंग रह गए Paytm फाउंडर