अक्सर स्कूल के दिनों में हर छात्र के मन में एक सवाल जरूर आता है कि साइन थीटा (sin θ) और कॉस थीटा (cos θ) जैसे ट्रिग्नोमेट्री के फॉर्मूले असल जिंदगी में कहां काम आते हैं? अब एक मैकेनिकल इंजीनियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने न केवल इसका लाइव उदाहरण दिया है, बल्कि फॉर्मूले याद करने का ऐसा देसी जुगाड़ बताया है कि खुद Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी उनके मुरीद हो गए हैं।
विजय शेखर शर्मा ने की तारीफ Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने लिखा, मैं चाहता हूं कि ऐसे भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को हम अभी से कहीं ज्यादा सेलिब्रेट करें। उन्होंने इंजीनियर के फॉर्मूला याद करने के अनोखे अंदाज बम-बम भोले, सोना-चांदी तोले की भी जमकर तारीफ की।
लेथ मशीन पर समझाया कॉस थीटा का जादू वीडियो में दिख रहे इंजीनियर सज्जन पुरुष नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वे लेथ मशीन पर काम करते हुए बताते हैं कि जब किसी जॉब को टेपर (Taper) करना होता है, तो कंपाउंड स्लाइड को एक निश्चित एंगल पर सेट करना पड़ता है। वहां राइट एंगल ट्रायंगल बनता है, जिसमें बेस और हाइपोटेन्यूज तो पता होते हैं, लेकिन सही एंगल निकालने के लिए कॉस थीटा का इस्तेमाल अनिवार्य हो जाता है।
फॉर्मूला याद करने का देसी जुगाड़ इंजीनियर ने ट्रिग्नोमेट्री के फॉर्मूलों को रटने के बजाय उन्हें समझने का एक बेहद आसान तरीका साझा किया— पंडित बद्री प्रसाद, हर-हर बोले और सोना (Sin), चांदी (Cos), तोले (Tan) । उन्होंने कहा कि हम अक्सर सोचते हैं कि जो पढ़ाया जा रहा है उसका कोई उपयोग नहीं है, लेकिन ये चीजें इंजीनियरिंग और व्यावहारिक जीवन की नींव हैं।
कौन हैं वायरल होने वाले सज्जन पुरुष ? सोशल मीडिया पर सज्जन पुरुष के नाम से मशहूर ये इंजीनियर पेशे से एक मशीनिट हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले इस इंजीनियर ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। अपनी सादगी और कठिन विषयों को सरलता से समझाने के कारण वे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके काम के प्रति समर्पण को देख लोग अब उनकी तुलना बेहतरीन शिक्षकों से कर रहे हैं।
*I want to see such indian content creators being celebrated, way more than we do.
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) April 12, 2026
What an awesome way to remember formulas: Bam Bam Bhole , Sona Chandi Tole 🤩 pic.twitter.com/K6J9RWxsrc
शिवनेरी की मिट्टी से बनकर तैयार हुआ राम मंदिर , उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा
CSK बनाम DC: संजू सैमसन का येलो अवतार, 5 साल बाद शतक से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
# आईपीएल 2026: ग्लव्स विवाद पर भड़के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, अंपायर से हुई तीखी बहस
हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका-ईरान का आमने-सामने : क्या जंग की आहट है?
डगआउट में मोबाइल का बवाल: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने लिया संज्ञान
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल: शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे नए सीएम चुनने की कमान
नमाज पढ़ने गए दुकानदार, शातिर चोर ने पलक झपकते ही साफ किया गल्ला
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता बेनतीजा: अमेरिका का बड़ा दावा- हमने दिया था बेस्ट ऑफर
हजीना सैयद का कांग्रेस पर बड़ा हमला: अलका लांबा और केसी वेणुगोपाल पर लगाए गंभीर आरोप
नाक बंद है तो क्या हुआ, स्कूल तो खुला है; पिता-बेटी का यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल