मुजफ्फरनगर: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुरानी घास मंडी में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ एक शातिर चोर ने गद्दे की दुकान को अपना निशाना बनाया और गल्ले में रखे 60 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।
नमाज का समय बना मौका दुकानदार मोहम्मद रिजवान ने बताया कि वे दोपहर करीब 12:30 बजे जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए पास ही स्थित मस्जिद में गए थे। दुकान खाली देख चोर ने तुरंत मौके का फायदा उठाया और बेखौफ होकर अंदर दाखिल हो गया।
फुटेज में कैद हुई करतूत नमाज पढ़कर जब दुकानदार वापस लौटा, तो गल्ला खुला देख उसके होश उड़ गए। गल्ले से 60 हजार रुपये की नगदी गायब थी। आनन-फानन में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, जिसमें एक अनजान व्यक्ति गल्ला तोड़ते और पैसे निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
पुलिस की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। हालांकि, फुटेज में चोर का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, जिससे उसकी पहचान में दिक्कत आ रही है।
जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोर का आतंक
— Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) April 10, 2026
50 हजार की नकदी पर किया हाथ साफ
CCTV में कैद हुई वारदात
नवाज पढ़ने के लिए गया था दुकानदार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी घास मंडी का मामला@muzafarnagarpol @Uppolice #CHORI #CCTV #CRIMENEWS pic.twitter.com/7ZScbOyMsk
CUET PG 2026: आंसर की के इंतजार में बैठे छात्रों को NTA का धुरंधर अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
संसद में दिखा सियासी सौहार्द : राहुल गांधी को रुककर पीएम मोदी ने पूछा सोनिया गांधी का हाल
भारत ने दुनिया को दिखाया नया रास्ता: थोरियम तकनीक से बदलेगी वैश्विक ऊर्जा की तस्वीर
दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान: बेंगलुरु-मुंबई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली और बिहार को मिली मायूसी
IPL 2026: CSK की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, जानें कौन सी टीम कहां है
क्या युजवेंद्र चहल ने सड़क पर फेंकी जलती सिगरेट? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
संसद के गलियारे में दिखी सियासी गर्माहट: राहुल गांधी और पीएम मोदी की हुई मुलाकात, जानें क्या रही चर्चा?
शिवनेरी की मिट्टी से बनकर तैयार हुआ राम मंदिर , उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा
IPL 2026: संजू सैमसन का तूफान, चेन्नई की जर्सी में रच दिया इतिहास
15 साल के वैभव का IPL में विराट धमाका: कोहली के खास तोहफे के साथ शेयर की ये इमोशनल तस्वीर