चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में संजू ने 115 रनों की मैराथन पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रख दी है।
शतक के साथ मैदान में बरपाया कहर संजू सैमसन ने अपनी पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने महज 26 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने 52 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों के साथ शतक जड़ा। अंत में 205.35 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों में 115 रन बनाकर उन्होंने सीएसके को 2 विकेट पर 212 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
सीएसके के लिए चौथे सबसे बड़े स्कोरर इस पारी के साथ संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब मुरली विजय, शेन वॉटसन और माइक हसी की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं।
सीएसके के लिए टॉप स्कोरर्स:
केएल राहुल के खास एलीट क्लब में एंट्री संजू सैमसन ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वे आईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा केवल केएल राहुल ने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंटस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए करते हुए किया था। अब संजू ने दिल्ली (DD), राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शतक जड़कर इस क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मैच का हाल चेन्नई की पारी को संवारने में संजू का भरपूर साथ आयुष म्हात्रे ने दिया, जिन्होंने 59 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने अंतिम ओवर्स में 20 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुँचाया। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के लिए यह दिन चुनौतीपूर्ण रहा, जहाँ कप्तान अक्षर पटेल को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अधिक सफलता नहीं प्राप्त कर सका।
*Draped in yellow 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Sanju Samson made Chepauk rise and applaud 🫡
RELIVE his knock ▶️ https://t.co/86wJ2Oi86E#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/f1TbB7tTWC
IPL 2026: संजू सैमसन का तूफानी शतक, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर खोला जीत का खाता
Air Force Two: आखिर क्या है JD Vance का वह खास जेट, जिसे देख दुनिया रह गई दंग?
भाजपा का 3000 रुपए का वादा पोंजी स्कीम , बंगाल में महिला वोट बैंक के लिए सियासी जंग तेज
सड़क पर सिगरेट फेंकते दिखे युजवेंद्र चहल ? वायरल वीडियो पर भड़के फैंस, उठाए अनुशासन पर सवाल
झांसी कोचिंग विवाद: शिक्षक पर छात्राओं को रात में मैसेज करने और आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मचा बवाल
IPL 2026: CSK की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, जानें कौन सी टीम कहां है
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: क्या इस्लामाबाद में निकलेगा कोई रास्ता? पूर्व राजनयिक ने खोले कूटनीतिक पेच
शतकवीर संजू सैमसन का बड़ा दिल: अपनी पारी के बजाय इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में कही ये बात
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका-ईरान का शक्ति प्रदर्शन , युद्धपोतों की आवाजाही पर आर-पार