पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य में महिला वोट बैंक को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपए देने के वादे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखा हमला बोला है।
भाजपा का वादा पोंजी स्कीम टीएमसी ने भाजपा की इस घोषणा को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक पोंजी स्कीम करार दिया है। टीएमसी का आरोप है कि भाजपा का यह वादा केवल बंगाल की महिलाओं को गुमराह करने और उनके साथ धोखा करने की एक सोची-समझी साजिश है।
अन्य राज्यों का दिया हवाला तृणमूल ने भाजपा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार का उदाहरण दिया:
लक्ष्मी भंडार ही असली भरोसा अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लक्ष्मी भंडार को ढाल बनाते हुए टीएमसी ने कहा कि बंगाल की 2.42 करोड़ महिलाओं को बिना किसी शर्त और कटौती के प्रतिमाह सीधे उनके बैंक खातों में राशि मिल रही है। टीएमसी ने कहा कि बंगाल की माताओं-बहनों को अपने हक के लिए भाजपा के झूठे वादों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
भाजपा सिर्फ वादा करती है, टीएमसी काम करती है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीएमसी ने एक कड़ा संदेश साझा किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा की योजनाएं महज कागजी हैं, जो चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाती हैं। टीएमसी ने दावा किया कि मां-माटी-मानुष की सरकार जो वादा करती है, उसे अमलीजामा भी पहनाती है।
चुनावी माहौल हुआ गर्म बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी को जीरो वारंटी करार दिया है, जबकि ममता बनर्जी की गारंटी को खांटी सोना बताया है। स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जुबानी जंग और अधिक तीखी होने वाली है।
BJP s promise of Rs. 3,000 monthly assistance to women is a ponzi scheme, designed to deceive the women of Bengal.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 11, 2026
The evidence is on the table:
‼️ In Delhi, Narendra Modi promised monthly financial assistance to women ahead of elections. Not a single rupee has been credited to… pic.twitter.com/Zk6KKJ9rgf
श्रेयस अय्यर की आंधी: क्या सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर मंडरा रहा है खतरा?
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव: तमीम इकबाल की नियुक्ति पर मोहम्मद नबी ने जाहिर की खुशी
समय रैना के रोस्ट पर अमिताभ का तंज? इंटरनेट के शोर पर सदी के महानायक ने तोड़ी चुप्पी
मंदिर के अंदर बर्बरता : महिला को बाल पकड़कर घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
बॉस की बुराई पड़ी भारी: ऑनलाइन मीटिंग में माइक खुला रह गया और फिर जो हुआ...
IPL 2026: चेन्नई की जीत के बाद मचा बवाल, ट्रिस्टन स्टब्स का फूटा गुस्सा; अंपायर से भिड़े दिल्ली के खिलाड़ी
ऐसी बेटी सबको देना : पेट्रोल पंप पर पिता को पड़ा थप्पड़, तो बेटी ने निकाली पिस्टल और फिर...
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता विफल: उदित राज बोले- ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत की भद्द पिटी
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार अपडेट: बाहरी खजाने की लिस्टिंग पूरी, अब भीतरी खजाने पर टिकीं निगाहें
इस्लामाबाद में आमने-सामने: ईरान-अमेरिका की 4 घंटे चली मैराथन वार्ता, पर होर्मुज पर फंसा पेंच