पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई है। 21 घंटे तक चली इस लंबी बातचीत के बाद भी दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके, जिसके बाद अमेरिकी टीम वापस लौट गई है।
वार्ता क्यों रही असफल? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, लेकिन ईरान ने अमेरिका की मुख्य शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। वेंस ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने एक मध्यस्थ के रूप में दोनों देशों को करीब लाने की पूरी कोशिश की, इसमें पाकिस्तान की कोई गलती नहीं थी।
उदित राज का बड़ा हमला कांग्रेस नेता उदित राज ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वार्ता की विफलता का सीधा अर्थ है कि युद्ध का खतरा फिर गहरा गया है, जो मानवता के लिए घातक है।
उदित राज ने आगे कहा, पाकिस्तान में इन दो देशों की वार्ता का होना भारत के लिए शर्मिंदगी की बात है। एक कंगाल और आतंकवादी देश आज ग्लोबल लीडर की भूमिका में दिख रहा है। अमेरिका जैसे सुपर पावर का वहां जाना भारत की ग्लोबल पॉलिटिक्स में गिरती साख को दर्शाता है। हम इस मोर्चे पर मात खा गए हैं।
भारत पर क्या पड़ेगा असर? पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब इसका सीधा असर भारत के आम बाजार पर दिखने लगा है।
नेस्ले इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों को पैकेजिंग सामग्री की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मैगी नूडल्स समेत कई उत्पादों की डिलीवरी बाधित हो गई है। रोजमर्रा की चीजों से लेकर ऑटोमोबाइल पार्ट्स तक की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ और अधिक बढ़ने की आशंका है।
#WATCH | Delhi: On no agreement between Iran and US after 21 hours of talks in Pakistan s Islamabad, Congress leader Udit Raj says, If the peace talks fail, I believe war will break out again, which would be extremely dangerous for humanity...But one thing is certain: this… pic.twitter.com/AB5W99xKsJ
— ANI (@ANI) April 12, 2026
बिहार की सियासत में खेला का संकेत: BJP दफ्तर से सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई हलचल
ड्रेस डिप्लोमेसी: ईरान के सामने वॉरियर तो अमेरिका के लिए सूट-बूट में क्यों दिखे पाक आर्मी चीफ?
चलती बाइक पर युवती से शर्मनाक छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
बैसाखी मनाने पाकिस्तान पहुंचे 2,238 सिख तीर्थयात्री: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबसे बड़ा जत्था
सरफराज खान की ‘सुपरमैन’ डाइव: फिटनेस के नए अवतार से हैरान रह गए दर्शक
संसद परिसर में हुई राहुल-मोदी की खास मुलाकात: क्या हुई दोनों के बीच गुप्त चर्चा?
नाक बंद है तो क्या हुआ, स्कूल तो खुला है; पिता-बेटी का यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल
शतकवीर संजू सैमसन का बड़ा दिल: अपनी पारी के बजाय इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में कही ये बात
समय रैना के भद्दे जोक पर अमिताभ बच्चन का करारा जवाब? वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: ईरान का दो टूक जवाब, हम सरेंडर की शर्तें मंजूर नहीं करेंगे