आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रनों से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार तालमेल दिखाया।
संजू सैमसन की आक्रामक शतकीय पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने यादगार पारी खेली। सैमसन ने महज 56 गेंदों में नाबाद 115 रन जड़ दिए, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाकर दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
आयुष म्हात्रे ने दिया भरपूर साथ सैमसन का साथ युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बखूबी निभाया। म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की अहम पारी खेली। दोनों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी के दम पर चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल ने हासिल किया।
दिल्ली की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढही लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। विकेटकीपर केएल राहुल केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, ट्रिस्टन स्टब्स (60 रन) और पथुम निशंका (41 रन) ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन जेमी ओवर्टन की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली की पूरी टीम 189 रनों पर सिमट गई।
गेंदबाजी में जेमी ओवर्टन का जलवा चेन्नई की जीत के असली हीरो जेमी ओवर्टन रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 18 रन खर्च किए और 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनका साथ देते हुए कंजोब ने भी शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह और नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।
इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।
#CSK fans, bring out the whistles 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
A first win of the season for the 5⃣-time #TATAIPL champions 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/tS2xyOWgdj
F-15EX की कॉकपिट में IAF चीफ: क्या भारत खरीदने जा रहा है अमेरिका का यह शिकारी विमान?
MP की माटी में कुछ तो खास बात है : उन्नत कृषि महोत्सव में राजनाथ सिंह ने किसानों को बताया अर्थव्यवस्था का आधार
ऐसी बेटी सबको देना : पेट्रोल पंप पर पिता को पड़ा थप्पड़, तो बेटी ने निकाली पिस्टल और फिर...
IPL 2026: संजू सैमसन का तूफानी शतक, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर खोला जीत का खाता
अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक: पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई, पावरप्ले में मचाया कोहराम
40 लाख की नौकरी गई, अब 95 हजार की EMI के लिए रैपिडो चला रहा इंजीनियर!
सरफराज खान की ‘सुपरमैन’ डाइव: फिटनेस के नए अवतार से हैरान रह गए दर्शक
अब्दुल कब तक दरी बिछाएगा? : ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला
IPL 2026: शनिवार का रोमांच, पंजाब की धमाकेदार जीत और चेन्नई का विजयी आगाज
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?