मुंबई में कबड्डी के पंढरी कहे जाने वाले तबेला मैदान-श्रमिक जिमखाना मैदान की हीरक जयंती के अवसर पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी पुरानी यात्रा को याद करते हुए मिट्टी के महत्व पर जोर दिया।
शिवनेरी की मिट्टी का चमत्कार उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले, साल 2018 में वे छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी की मिट्टी लेकर अयोध्या गए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वह मिट्टी राम जन्मभूमि के पुजारियों को सौंपी, तो उसके एक साल के भीतर ही राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो गई। उन्होंने जोर देकर कहा, यही मिट्टी का महत्व है, अपना कर्ज कभी नहीं भूलना चाहिए।
राजनीति में कबड्डी के दांव-पेच सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि राजनीति में भी कबड्डी के खेल जैसे गुण जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा, फुर्ती, मजबूत पकड़, सही समय पर दांव लगाना और उसे पलटना—ये सभी गुण राजनीति में भी काम आते हैं। हम राजनीति में भी इसी तरह की कबड्डी खेल रहे हैं।
मिट्टी बनाम मैट का खेल उद्धव ठाकरे ने कबड्डी के बदलते स्वरूप पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुराने समय में खिलाड़ी असली मिट्टी में खेलकर दमखम दिखाते थे, अब मैट पर खेलने का चलन है। हालांकि मैट पर खेलना गलत नहीं है, लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे अपनी जड़ों और मातृभूमि की मिट्टी को न भूलें।
खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद सावंत, भास्कर जाधव, किशोरी पेडनेकर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले सहित कई दिग्गज नेता और खिलाड़ी मौजूद रहे।
क्या था 2018 का संकल्प? गौरतलब है कि नवंबर 2018 में उद्धव ठाकरे ने अपनी दो दिवसीय अयोध्या यात्रा के दौरान कहा था कि वे शिवाजी महाराज की जन्मभूमि से मुट्ठी भर मिट्टी ले जा रहे हैं ताकि समस्त हिंदू समुदाय की भावनाओं को रामलला तक पहुंचाया जा सके। उस समय उन्होंने इस यात्रा को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के सपनों को पूरा करने से जोड़कर देखा था।
*आमदार सुनिल शिंदे ह्यांच्या संकल्पनेतून डिलाईल रोड येथील अमरप्रेम क्रीडा मंडळाच्या वतीने कबड्डीची पंढरी म्हणून ओळखले जाणारे तबेला मैदान-श्रमिक जिमखाना मैदानाच्या हिरक महोत्सवी सोहळ्याला पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांनी उपस्थिती लावली. महाराष्ट्राच्या मातीतल्या ह्या… pic.twitter.com/GFENjmIY3J
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) April 11, 2026
शिवनेरी की मिट्टी से बनकर तैयार हुआ राम मंदिर , उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा
कटिहार में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर बस, ट्रक और पिकअप की टक्कर से 10 की मौत, 25 घायल
सील के चंगुल से सीधे नाव पर: पेंगुइन की जान बचाने का वीडियो हुआ वायरल
हवाई हमलों को दी मात: ईरान ने 40 घंटों में खड़े कर दिए तबाह हुए रेलवे पुल
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?
विराट कोहली का नागिन डांस और 15 साल के खतरनाक बच्चे का जलवा: सोशल मीडिया पर मची धूम
40 लाख की नौकरी गई, 95 हजार की EMI के लिए रैपिडो चलाने को मजबूर टेक प्रोफेशनल
अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक: पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई, पावरप्ले में मचाया कोहराम
लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्चे के साथ कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: ईरान का दो टूक जवाब, हम सरेंडर की शर्तें मंजूर नहीं करेंगे