आईपीएल के सख्त नियमों का उल्लंघन आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए।
क्या कहता है नियम? बीसीसीआई के आधिकारिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन रख सकते हैं, लेकिन डगआउट (प्लेइंग एरिया) में इसका इस्तेमाल करना सख्त मना है। यह नियम भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACU) की गाइडलाइंस का हिस्सा है, ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
हो सकती है बड़ी कार्रवाई बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह नियमों का सीधा उल्लंघन है। भिंडर सालों से फ्रेंचाइजी के साथ हैं, इसलिए उनसे जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। अब मैच रेफरी और एसीयू की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि उन पर भारी जुर्माना लगाया जाए या उन्हें कुछ मैचों के लिए प्रतिबंधित (Ban) किया जाए।
वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखे थे मैनेजर विवाद उस समय और गहरा हो गया जब डगआउट में उनके बगल में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी बैठे थे। मैच के बाद सूर्यवंशी ने भिंडर को अपना स्थानीय संरक्षक बताया था, जिसके बाद से ही यह मामला जांच के दायरे में है। बोर्ड इस बात की भी जांच कर सकता है कि फोन के इस्तेमाल का मकसद क्या था।
मैदान पर RR का दबदबा विवादों के बीच राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले गए चारों मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी विपक्षी गेंदबाजों के लिए काल बनी हुई है। अब टीम की नजरें सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर हैं।
— Cricket Iconic (@ankanghosh335) April 11, 2026*
खराब फील्डिंग ने डुबोई दिल्ली की नैया, चेन्नई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत
141 IPL मैच खेलने वाला दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर PSL में हुआ फ्लॉप, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
JEE Main 2026 Session 2: प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपना संभावित स्कोर
रजत पाटीदार का विस्फोट : 3 गेंदों पर 3 छक्कों से मयंक मारकंडे की उड़ी धज्जियां
नाक बंद है तो क्या हुआ, स्कूल तो खुला है; पिता-बेटी का यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल
यूपी की राजनीति में बड़ा फेरबदल तय: शाह से मिले पंकज चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय! IPL चेयरमैन ने BCCI से की बड़ी सिफारिश
इजरायल में घुस सकते हैं : एर्दोगन की धमकी से गरमाया माहौल, नेतन्याहू को बताया आधुनिक हिटलर
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: ईरान का दो टूक जवाब, हम सरेंडर की शर्तें मंजूर नहीं करेंगे
क्या सच में काम आता है ट्रिग्नोमेट्री? वायरल वीडियो देख दंग रह गए Paytm फाउंडर