उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलावों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
अमित शाह से दिल्ली में अहम मुलाकात यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की सक्रियता इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। रविवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के बाद चौधरी ने सोशल मीडिया पर इसे सांगठनिक विषयों पर सार्थक चर्चा बताया है।
लखनऊ से दिल्ली तक बढ़ी हलचल पंकज चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ लखनऊ में एक लंबी बैठक की थी। इस बैठक में चौधरी के हाथ में एक मोटी गुलाबी फाइल देखी गई, जिसे राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार, बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों और नए चेहरों की सूची माना जा रहा है।
यूपी पर भाजपा का मिशन २०२७ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी अब एक्शन मोड में हैं। तावड़े लखनऊ पहुंच चुके हैं और सोमवार को उनकी सीएम योगी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक तय है। माना जा रहा है कि तावड़े जमीनी फीडबैक लेकर आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर ही बड़े फैसले लिए जाएंगे।
क्या-क्या बदल सकता है? पार्टी के इस बड़े मंथन के पीछे तीन मुख्य उद्देश्य हैं:
अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक और प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा नेतृत्व की यह सक्रियता स्पष्ट कर रही है कि 2027 की चुनावी बिसात अभी से बिछाई जा रही है।
*आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की।
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) April 12, 2026
उनसे मिला स्नेह, आत्मीयता भरा मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हृदय को गहराई से स्पर्श कर गया। उनका अनुशासित नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली सदैव… pic.twitter.com/oQDtvjWq0l
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: खाते में पहुंची ₹1500 की 35वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
क्या जन नायगन की लीक के पीछे कोई साजिश? पीयूष गोयल के बयान से मचा हड़कंप
इस्लामाबाद में फिसली शांति की उम्मीद: अमेरिका-ईरान वार्ता फेल, जेडी वेंस खाली हाथ लौटे
चलती ट्रेन बनी मंदिर: कोच के अंदर गूंजे ओम जय जगदीश हरे , महिला यात्रियों का वीडियो वायरल
पहली जीत के बाद CSK को बड़ा झटका, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर BCCI का सख्त एक्शन
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटा अमेरिका
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय! IPL चेयरमैन ने BCCI से की बड़ी सिफारिश
मजलिस में चल रही थी दूसरी शादी की चर्चा, रसोई से निकली पत्नी ने कोड़े से की पति और दोस्तों की धुलाई
किताबों की आसमान छूती कीमतें: स्कूल और दुकानदारों की जुगलबंदी से पेरेंट्स बेहाल
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता बेनतीजा: अमेरिका का बड़ा दावा- हमने दिया था बेस्ट ऑफर