IPL 2026 के 20वें मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की बारिश हुई, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला सबसे ज्यादा गरजा।
मारकंडे के ओवर में बरसे छक्के फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे रजत पाटीदार ने आते ही आक्रामक रुख अपना लिया। 11वें ओवर में जब मयंक मारकंडे गेंदबाजी के लिए आए, तो पाटीदार ने उन्हें निशाना बनाया। उन्होंने ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन शानदार छक्के जड़कर स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
17 गेंदों में पूरी की फिफ्टी पाटीदार यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी पहली 10 गेंदों में ही 7 बाउंड्री जड़ दी थी। उन्होंने मात्र 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आरसीबी के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पाटीदार ने अपनी 20 गेंदों की पारी में कुल 5 छक्के और 4 चौके लगाए।
आरसीबी का विशाल स्कोर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाकर एंकर की भूमिका निभाई।
अंत में टिम डेविड का धमाका पाटीदार के आउट होने के बाद पारी को अंत में टिम डेविड ने फिनिश किया। उन्होंने केवल 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए। इस विशाल स्कोर के सामने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का कोई भी प्लान कारगर साबित नहीं हुआ।
𝘼𝙣𝙜𝙡𝙚𝙨 𝙘𝙝𝙖𝙣𝙜𝙚 𝙝𝙤𝙩𝙚 𝙧𝙖𝙝𝙚…𝙧𝙚𝙨𝙪𝙡𝙩 𝙨𝙖𝙢𝙚 𝙧𝙖𝙝𝙖 🚀
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026
Rajat Patidar smashes a stunning fifty… before signing off 💪#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/9zWvpXBC6K
आशा भोसले को सम्मान: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के एंथम की रिलीज टली
बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव? सम्राट चौधरी की नीतीश से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
# बंगलूरू: डिलीवरी बॉय पर हमला कर रहे गुंडों को भीड़ ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- यही है असली हिम्मत
इजरायल में घुस सकते हैं : एर्दोगन की धमकी से गरमाया माहौल, नेतन्याहू को बताया आधुनिक हिटलर
सदाबहार नग्मों की मल्लिका: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में निभाई जाएंगी मराठी ब्राह्मण परंपराएं
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार अपडेट: बाहरी खजाने की लिस्टिंग पूरी, अब भीतरी खजाने पर टिकीं निगाहें
इस्लामाबाद वार्ता फेल: ईरान ने नकारीं अमेरिकी शर्तें, ट्रंप ने चीन को दी सख्त चेतावनी
बीच सड़क पर सिगरेट फेंकते नजर आए युजवेंद्र चहल? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास
लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्चे के साथ कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान
बिहार की सत्ता का किंगमेकर बनी बीजेपी, नीतीश के करीबी मंत्री बोले- नए CM का फैसला अब वही लेंगे