इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई उच्च-स्तरीय वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई है। 1979 के बाद पहली बार हुई इस आमने-सामने की बातचीत में 21 घंटे से अधिक समय तक मंथन चला, लेकिन अंत में यह विफल रही।
21 घंटे की मैराथन वार्ता बेनतीजा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रविवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष मतभेदों को खत्म करने में नाकाम रहे। वेंस ने कहा, हमने अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी थीं, लेकिन ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया।
परमाणु हथियार मुख्य बाधा वेंस ने वार्ता की बारीकियों का खुलासा करने से परहेज किया, लेकिन स्पष्ट किया कि अमेरिका की एक ही मांग है। उन्होंने कहा, हमें ईरान से लिखित और स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि वे न तो परमाणु हथियार बनाएंगे और न ही ऐसे किसी साधन को हासिल करेंगे जो उन्हें परमाणु शक्ति बनने में मदद करे।
पाकिस्तान की मध्यस्थता की सराहना वार्ता के विफल होने के बावजूद वेंस ने पाकिस्तान की भूमिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बेहतरीन मेजबान बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच की खाई को पाटने का पूरा ईमानदार प्रयास किया।
ट्रंप का कड़ा रुख और चीन को चेतावनी इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाते हुए दावा किया कि तेहरान की सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि उनके पास अब न तो नौसेना बची है और न ही वायुसेना।
ट्रंप यहीं नहीं रुके; उन्होंने चीन को भी सीधी चेतावनी दी। ईरान को हथियार सप्लाई करने की खबरों पर ट्रंप ने कहा, अगर चीन ने ईरान को मदद दी, तो उसे गंभीर और बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Vice President JD Vance gives an update in Pakistan:
— The White House (@WhiteHouse) April 12, 2026
The simple fact is that we need to see an affirmative commitment that they will not seek a nuclear weapon, and they will not seek the tools that would enable them to quickly achieve a nuclear weapon. pic.twitter.com/il4THN5DwV
इस्लामाबाद वार्ता फेल: ईरान ने नकारीं अमेरिकी शर्तें, ट्रंप ने चीन को दी सख्त चेतावनी
शांति वार्ता फेल, अब ट्रंप के निशाने पर चीन: ईरान को हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजय रथ बेपरवाह, हैदराबाद को रौंदकर रचा इतिहास
₹40 लाख की सैलरी, ₹1.4 करोड़ का फ्लैट और अब रैपिडो; एक IT प्रोफेशनल की दर्दभरी कहानी
IPL 2026: चेन्नई का चेपॉक में जलवा, संजू सैमसन के शतक और ओवरटन की घातक गेंदबाजी से दिल्ली पस्त
कूनो नेशनल पार्क में गूंजी किलकारी: मादा चीता ‘गामिनी’ ने 4 शावकों को दिया जन्म
सुरों की मल्लिका का मौन: आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
IPL 2026: गिल और बटलर की आतिशी बल्लेबाजी, गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
संसद परिसर में हुई राहुल-मोदी की खास मुलाकात: क्या हुई दोनों के बीच गुप्त चर्चा?
शिवनेरी की मिट्टी से बनकर तैयार हुआ राम मंदिर , उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा