अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कोशिशों को तब बड़ा झटका लगा, जब इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की मैराथन शांति वार्ता बेनतीजा रही। इस विफलता ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल और गहरे कर दिए हैं।
ट्रंप की चीन को दो-टूक चेतावनी वार्ता के विफल होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सीधे चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर चीन ने ईरान को किसी भी तरह के हथियार मुहैया कराए, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ईरान के साथ हमारी बातचीत का क्या नतीजा निकलता है, यह अलग बात है, लेकिन अगर चीन ने ईरान की मदद की, तो उसे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
जीत अमेरिका की ही होगी ट्रंप ने अपने रुख को आक्रामक रखते हुए कहा कि शांति समझौता हो या न हो, अंतिम जीत अमेरिका की ही होगी। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ईरान को मिल रही कोई भी बाहरी मदद अमेरिकी सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।
इस बयान के बाद अब वैश्विक बाजारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमेरिका एक बार फिर चीन पर टैरिफ बम गिराने की तैयारी कर रहा है।
इस्लामाबाद वार्ता क्यों रही विफल? पाकिस्तान की राजधानी में हुई इस वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे थे, जबकि ईरानी पक्ष का नेतृत्व स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने किया। बातचीत का मुख्य एजेंडा दो हफ्ते के संघर्ष विराम को स्थायी शांति में बदलना था।
हालांकि, दोनों देशों के बीच कुछ सख्त शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। ईरान ने अमेरिका की कई प्रमुख मांगों को मानने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद यह वार्ता पूरी तरह विफल हो गई।
बढ़ता वैश्विक तनाव वार्ता की असफलता और ट्रंप की चीन को दी गई चेतावनी ने स्थिति को और नाजुक बना दिया है। पहले से ही तेल और गैस संकट का सामना कर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अब एक नए अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव का खतरा मंडराने लगा है। दुनिया अब इस बात पर नजर गड़ाए हुए है कि चीन इस चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
#WATCH चीन के ईरान को हथियार भेजने की खबरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी दिक्कतें होंगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
(सोर्स: US नेटवर्क पूल वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/cLfqiNXJtQ
सरेआम बेवफाई और सड़क पर तमाशा: पत्नी को थप्पड़ मार दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया पति
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका-ईरान का शक्ति प्रदर्शन , युद्धपोतों की आवाजाही पर आर-पार
अयोध्या में खौफनाक वारदात: बुर्का पहनी महिला ने गनपॉइंट पर लूटी ज्वैलरी शॉप
अब्दुल कब तक दरी बिछाएगा? : ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला
बिजली की रफ़्तार से पत्तल बांटते शख्स का वीडियो वायरल, लोग बोले- भंडारालॉजी में PhD है भाई
आईपीएल डगआउट में फोन का इस्तेमाल: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर उठे गंभीर सवाल
CAA लागू होगा, घुसपैठियों को बाहर करेंगे : बंगाल में गरजे PM मोदी, टीएमसी पर बोला तीखा हमला
सरायकेला में PM-USHA उद्घाटन पर घमासान: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को नहीं बुलाने पर गरमाई सियासत
होर्मुज में ईरान की लाल आंखें , अमेरिकी जहाज को पीछे हटने पर मजबूर किया
सुरों का सफ़र थमा: महान गायिका आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर