भारतीय संगीत जगत के लिए आज एक अत्यंत दुखद दिन है। सुरों की मल्लिका और अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं दिग्गज गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
पीएम मोदी ने याद किए अनमोल क्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा, दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।
अमित शाह और नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आशा ताई ने अपनी प्रतिभा से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके साथ अपने पारिवारिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, उनका जाना संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है। नया दौर से लेकर रंगीला तक, उनके गीत पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे।
फडणवीस ने बताया संगीत का दूसरा सितारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावुक होते हुए कहा, लता दीदी के जाने के बाद संगीत का यह दूसरा सितारा भी आज लुप्त हो गया। 92 साल की उम्र तक लगातार संगीत की सेवा करना और अपने 90वें जन्मदिन पर 3 घंटे का कॉन्सर्ट करना, यह उनकी अद्वितीय क्षमता को दर्शाता है।
सीएम योगी और ममता बनर्जी ने किया नमन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आशा जी ने बांग्ला संगीत को भी अपनी आवाज़ से समृद्ध किया था। उन्हें 2018 में पश्चिम बंगाल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बंगविभूषण से नवाजा गया था।
उद्धव ठाकरे: एक महान युग का स्तंभ ढह गया शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि लता मंगेशकर के बाद आशा भोसले संगीत जगत के एक महान युग की मजबूत स्तंभ थीं। उन्होंने कहा कि उनके गीत ही अब उनका अमरत्व हैं और उनके जाने से संगीत का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है।
आशा भोसले का 12,000 से अधिक गीतों का सफर और 20 से अधिक भाषाओं में उनका योगदान उन्हें हमेशा कालजयी बनाए रखेगा। उनके निधन से एक ऐसी शून्य पैदा हो गई है, जिसे भर पाना असंभव है।
Deeply saddened by the passing of Asha Bhosle Ji, one of the most iconic and versatile voices India has ever known. Her extraordinary musical journey, spanning decades, enriched our cultural heritage and touched countless hearts across the world. Be it her soulful melodies or… pic.twitter.com/SbFrzf1Meu
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
क्या 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पहली जीत के बाद CSK को बड़ा झटका, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर BCCI का सख्त एक्शन
IPL 2026: चेन्नई का चेपॉक में जलवा, संजू सैमसन के शतक और ओवरटन की घातक गेंदबाजी से दिल्ली पस्त
क्या आपका SBI YONO अकाउंट रात भर में होगा ब्लॉक? वायरल मैसेज का सच जान लें, वरना लुट जाएंगे आप
सदाबहार नग्मों की मल्लिका: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में निभाई जाएंगी मराठी ब्राह्मण परंपराएं
IPL 2026: शनिवार का रोमांच, पंजाब की धमाकेदार जीत और चेन्नई का विजयी आगाज
MI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी का धमाका, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल
वानखेड़े में पाटीदार का तूफान , MI के खिलाफ RCB की आतिशबाजी
JEE Main 2026 Session 2: प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपना संभावित स्कोर
लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्चे के साथ कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान