मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें बीती रात कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।
एक अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश आशा भोसले का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कहा था, मेरी इच्छा है कि मैं गाते-गाते ही इस दुनिया से जाऊं। मुझे अब और कुछ नहीं सीखना है, संगीत ही मेरा जीवन है। अफसोस कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी न हो सकी और उन्होंने अस्पताल में अंतिम विदाई ली।
संगीत को समर्पित रहा पूरा जीवन आशा जी ने बताया था कि उन्होंने महज तीन साल की उम्र से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनका जीवन लगभग 8 दशकों से अधिक समय तक फिल्म इंडस्ट्री और संगीत को समर्पित रहा। उन्होंने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब होगी यदि वे सुरों के बीच ही विदा लें। उनकी यह सादगी और संगीत के प्रति उनका जुनून आज भी लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है।
देश भर में शोक की लहर आशा भोसले के निधन की पुष्टि महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने की। दिग्गज गायिका के जाने से मनोरंजन जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भर पाना असंभव है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री समेत देश की तमाम हस्तियों और करोड़ों प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
संगीत की दुनिया का एक स्वर्णिम युग आज हमेशा के लिए थम गया है।
आशा भोसले जी की आखिरी इच्छा क्या थी...👇
— Shivam Pal (@ShivamPal116715) April 12, 2026
RIP ASHA BHOSLE JI....💔🥹#AshaBhosle pic.twitter.com/MHqOaq4DLg
डगआउट में मोबाइल का बवाल: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने लिया संज्ञान
संगीत जगत ने खोई अपनी सुर साम्राज्ञी : वानखेड़े स्टेडियम में MI और RCB ने दी आशा भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि
PSL छोड़ IPL गए, फिर वापस लौटे; कुसल मेंडिस की खामोशी ने पाकिस्तान में मचाया बवाल
मीटिंग में बस आम का जिक्र क्या हुआ, लंदन में बैठे बॉस ने घर भिजवा दी सौगात
आईपीएल 2026: ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने पर बवाल, अंपायर से भिड़ा दिल्ली कैपिटल्स का खेमा
मजलिस में चल रही थी दूसरी शादी की चर्चा, रसोई से निकली पत्नी ने कोड़े से की पति और दोस्तों की धुलाई
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?
IPL 2026: गिल और बटलर की आतिशी बल्लेबाजी, गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
होर्मुज स्ट्रेट में आर-पार की जंग: अमेरिकी जहाजों की एंट्री पर ईरान की धमकी, ट्रंप का बड़ा ऐलान
इस्लामाबाद में आमने-सामने: ईरान-अमेरिका की 4 घंटे चली मैराथन वार्ता, पर होर्मुज पर फंसा पेंच