मैदान पर भारी तनाव चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में खेल से ज्यादा चर्चा अंपायर के साथ हुई बहस की हो रही है। दिल्ली की पारी के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट गिरना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसके बाद मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
क्यों भड़के खिलाड़ी? चेन्नई की भीषण गर्मी के कारण स्टब्स के ग्लव्स पसीने से पूरी तरह गीले हो गए थे। उन्होंने नए ग्लव्स की मांग की, जिसके लिए करुण नायर ग्लव्स लेकर बाउंड्री लाइन पर तैयार भी थे। हालांकि, चौथे अंपायर ने नियमों का हवाला देते हुए नायर को मैदान पर आने की अनुमति नहीं दी।
अगली ही गेंद पर हुआ खेल ग्लव्स न मिलने के कारण स्टब्स असहज दिखे और पूरी तरह लय में नजर नहीं आ रहे थे। दबाव में आकर उन्होंने अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा बैठे। पवेलियन लौटते समय स्टब्स का गुस्सा साफ दिखा, उन्होंने नाराजगी में अपना बल्ला, हेलमेट और ग्लव्स जमीन पर पटक दिए।
कोच और खिलाड़ी अंपायर पर बरसे स्टब्स के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का खेमा पूरी तरह भड़क गया। डगआउट में बैठे कोच हेमंग बदानी और बल्लेबाज नीतीश राणा बाउंड्री लाइन पर पहुंचे और चौथे अंपायर से तीखी बहस की। दिल्ली टीम का साफ मानना था कि मानवीय आधार पर खिलाड़ी को ग्लव्स बदलने का मौका मिलना चाहिए था।
चेन्नई की शानदार जीत मैच की बात करें तो संजू सैमसन के नाबाद 115 रनों के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 23 रन पीछे रह गई और पूरी टीम 189 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ सीएसके ने मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
Tristan Stubbs wanted to change his gloves,
— Infinite Info (@infiniteInfos) April 11, 2026
But the umpire didn’t allow it.
On the very next ball,He got out. Frustrated,
Nitish Rana was seen arguing with the boundary umpire, while Stubbs reacted angrily by throwing his helmet and bat#CSKvsDC । #DCvsCSK । #IPL2026 ।… pic.twitter.com/9Ib6mAs8aD
IPL 2026: संजू सैमसन का आतिशी शतक और ओवरटन की घातक गेंदबाजी, चेन्नई ने दिल्ली को दी मात
KKR vs LSG मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा , कपल की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
बिहार का अगला CM कौन? चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, नई सरकार का ब्लूप्रिंट आया सामने
बिहार की सियासत में खेला का संकेत: BJP दफ्तर से सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई हलचल
मंदिर के अंदर बर्बरता : महिला को बाल पकड़कर घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में स्वागत? IPL चेयरमैन ने की बड़े बदलाव की मांग
ईरान की मध्यस्थता का नाटक या कूटनीतिक चाल? सऊदी अरब में पाकिस्तान ने उतारे लड़ाकू विमान
IPL 2026: संजू सैमसन का तूफानी शतक, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर खोला जीत का खाता
ट्रेन में सीट नहीं मिली तो शख्स ने अपनाया अनोखा जुगाड़ , वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
संसद में सियासी गर्माहट के बीच दिखी सहजता , मोदी-राहुल की मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान