सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इन वीडियो में भारत की गारमेंट फैक्ट्रियों के मजदूर अपने सिर पर हेड-माउंटेड कैमरे लगाकर सिलाई और कटिंग का काम करते दिख रहे हैं। यह नजारा जितना अजीब है, उतना ही डरावना भी।
डेटा कलेक्शन या रोबोट्स की ट्रेनिंग? तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि इन कैमरों का मकसद सिर्फ काम की मॉनिटरिंग नहीं, बल्कि इमिटेशन लर्निंग (Imitation Learning) के लिए डेटा जुटाना है। इन फुटेज के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंसानी हाथों की बारीक हरकतें सिखाई जा रही हैं। महंगी मोशन-कैप्चर तकनीक के बिना, अब मशीनें सीधे मजदूरों की मेहनत देखकर जटिल काम करना सीख रही हैं।
क्या अपनी ही नौकरी छीन रहे हैं मजदूर? सबसे बड़ा सवाल नैतिक है। क्या इन मजदूरों को पता है कि उनका हर मूवमेंट भविष्य के रोबोट्स को तैयार कर रहा है? लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इन वर्कर्स को उनके डेटा का सही मुआवजा मिल रहा है। यह विडंबना ही है कि मजदूर उस सिस्टम को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जो आने वाले समय में उनकी जगह ले लेगा।
ग्लोबल बहस और भविष्य की चिंता यह मामला सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। चीन में भी वर्कर्स ऐसे ही एडवांस स्कैनर्स पहनकर रोबोट्स को डेटा फीड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे ब्लैक मिरर जैसा भविष्य बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले 24 महीनों में ह्यूमनॉइड रोबोट्स बड़े पैमाने पर काम संभालते दिख सकते हैं।
तकनीकी तरक्की या मजदूरों का शोषण? जहां कुछ लोग इसे तकनीक की अद्भुत उपलब्धि मान रहे हैं, वहीं विशेषज्ञों की चिंता लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी को लेकर है। अगर रोबोट्स ने सिलाई और पैकिंग जैसे काम संभाल लिए, तो कुशल कारीगरों का क्या होगा? यह सवाल केवल मशीनों के विकास का नहीं, बल्कि इंसानी श्रम की गरिमा और भविष्य के रोजगार की सुरक्षा का भी है।
Two spacetimes, one data value chain
— CyberRobo (@CyberRobooo) April 12, 2026
>India: Workers’ headcams record garment sewing egocentric data flows to AI/robotics companies.
>China: Operators teleoperate humanoid robots in warehouses, sorting packages …validating the system ,collecting real-world training data. pic.twitter.com/uPrTb6nYRR
नोएडा में बवाल: सैलरी और बोनस के लिए भड़के कर्मचारी, सड़कों पर मचाया तांडव
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, अमित शाह से पंकज चौधरी की मुलाकात के क्या हैं मायने?
पुणे रेस्क्यू सेंटर से फिल्मी स्टाइल में फरार हुईं 13 बांग्लादेशी लड़कियां, सुरक्षाकर्मी पर किया हमला
IPL 2026: RCB से मिली हार के बाद भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- अब आत्ममंथन का समय आ गया है
10-12 हजार में कैसे चलेगा घर? नोएडा में भड़के श्रमिकों का आरोप- शांति से धरना दे रहे थे, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुठभेड़ में दूसरे आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा
नोएडा में उबाल: कंपनियों के अंदर का डरावना सच, 12 घंटे की शिफ्ट और 10 हजार में गुलामी
वानखेड़े में आरसीबी का रॉयल धमाका: मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घर में 18 रनों से चटाई धूल
RR vs SRH: मैं गेंदबाज नहीं गेंद देखता हूं , वैभव सूर्यवंशी की इस हुंकार से सहमे हैदराबाद के गेंदबाज
सांड से जान बचाते हुए बुजुर्ग की फंसी जान: आगे सांड, पीछे खाई; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी