नोएडा के फेज-2 इलाके में आज निजी कंपनियों के कर्मचारियों का गुस्सा हिंसक हो गया। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
क्या है पूरा मामला? प्रदर्शनकारी कर्मचारी वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, इस हंगामे के कारण नोएडा के कई मुख्य रास्तों पर भारी जाम लग गया है, जिससे ऑफिस जाने वाले आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार मान चुकी थी मांगें, फिर क्यों हुआ बवाल? हैरानी की बात यह है कि रविवार को ही सरकार और प्रशासन ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मान ली थीं। इसके बावजूद सोमवार सुबह प्रदर्शन उग्र हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की ओर से क्या मिली थी राहत? प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि श्रमिकों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। मुख्य फैसलों में शामिल हैं:
नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी प्रमुख सचिव (श्रम) ने बताया कि सरकार नवीन श्रम संहिताओं के तहत श्रमिकों के लिए व्यापक सुरक्षा कवच तैयार कर रही है। इसमें न्यूनतम वेतन की गारंटी, समान काम के लिए समान वेतन, शोषण पर रोक और ईपीएफ-ईएसआई जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभों को अनिवार्य किया जा रहा है।
प्रशासन अब फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रहा है। फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की आंखों में आंसू: आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए टूटा दिग्गज का दिल
संगीत जगत ने खोई अपनी सुर साम्राज्ञी : वानखेड़े स्टेडियम में MI और RCB ने दी आशा भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि
बर्बरता की हद पार: बदायूं में दो किन्नरों का अपहरण कर पेशाब पिलाया, कुत्तों के पिंजरे में किया कैद
अर्शदीप सिंह का खास कनेक्शन: क्या पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ है रिश्ता?
बंगाल में बांग्ला ही चलेगी: उर्दू बोलने वाले कहीं और जाएं , योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
ईरान पर वेनेजुएला मॉडल का दबाव: क्या ट्रंप सच में करेंगे समुद्री नाकेबंदी?
पवेलियन लौटते ही आपा खो बैठे विराट कोहली, फेंक दिया हेलमेट; वायरल हुआ वीडियो
बिहार की सत्ता का नया अध्याय : शिवराज सिंह चौहान करेंगे CM का फैसला, JDU डिप्टी सीएम पद पर सहमत!
रणवीर इलाहाबादिया को मिला नया प्यार: कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?
हॉर्मुज में समुद्री घेराबंदी : अमेरिका ने ईरान को दिया 6 शर्तों का अल्टीमेटम, चीन को 50% टैरिफ की धमकी