ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की बातचीत विफल होने के बाद खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक कड़ा संदेश देते हुए 6 बिंदुओं का फाइनल ऑफर पेश किया है। इस बीच, अमेरिकी सेना ने स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज पर नाकाबंदी की घोषणा कर दी है, जिसका सीधा असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ा है।
ईरान के लिए अमेरिका की 6 शर्तें ट्रम्प प्रशासन द्वारा ईरान के सामने रखी गई शर्तें अत्यंत सख्त हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
13 अप्रैल से लागू होगी समुद्री नाकाबंदी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के आदेशानुसार, 13 अप्रैल 2026 की शाम 7 बजे से ईरान के सभी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों पर प्रतिबंध लागू होगा। हालांकि, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि अन्य देशों के लिए जाने वाले सामान्य समुद्री यातायात को नहीं रोका जाएगा, लेकिन ईरानी पोर्ट या तटीय इलाकों से जुड़ने वाले किसी भी जहाज को इस सख्ती का सामना करना होगा।
तेल की कीमतों में भारी उछाल इस नाकाबंदी की घोषणा के साथ ही वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है। तेल की सप्लाई में बाधा उत्पन्न होने की आशंका से अमेरिकी कच्चा तेल (Crude Oil) 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 7% उछलकर 102.29 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह नाकाबंदी लंबी खिंची, तो तेल की डिलीवरी में देरी और परिवहन लागत में भारी वृद्धि तय है।
चीन पर ट्रंप का कड़ा प्रहार तनाव के बीच ट्रंप ने चीन को भी सीधी चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स हैं कि चीन ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की योजना बना रहा है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि चीन ने ईरान को किसी भी प्रकार की सहायता दी, तो उन पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा, अगर वे पकड़े गए, तो यह बहुत बड़ी और चौंकाने वाली कीमत होगी।
चीन ने ईरान को हथियारों की आपूर्ति के दावों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है, लेकिन हॉर्मुज में अमेरिकी नौसैनिक तैनाती ने आने वाले दिनों में भू-राजनीतिक संकट को और गहरा कर दिया है।
BREAKING || US Presents Best and Final Offer to Iran
— TIMES NOW (@TimesNow) April 13, 2026
Reports: US gave a 6-point final offer
- 1. End all uranium enrichment
- 2. Dismantle all nuclear facilities
- 3. Hand over 400kg enriched uranium
- 4. Accept broader regional security framework
- 5. End… pic.twitter.com/7UZRm3yqEl
नोएडा में हिंसक हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम; इन रास्तों से बचें
क्या प्रियंका चतुर्वेदी थामेंगी बीजेपी का हाथ? एक तस्वीर ने महाराष्ट्र की सियासत में मचाई हलचल
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का तांडव: बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला, एक तरफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई
आशा भोसले के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड: सलमान खान ने नम आंखों से दी भावुक श्रद्धांजलि
चोरी पड़ी भारी: शटर और दीवार के बीच रात भर फंसा रहा चोर, सुबह खुली पोल
आगे सांड, पीछे गहरी खाई! दादाजी की हालत देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हुआ वीडियो
ट्रंप का नया विवाद: AI तस्वीर में खुद को ईसा मसीह के रूप में दिखाया, पोप से बढ़ा टकराव
महिला आरक्षण बिल: 2029 के चुनावों से पहले लागू करने के लिए सरकार ने विपक्ष से मांगी मदद
क्या आपका SBI YONO अकाउंट रात भर में होगा ब्लॉक? वायरल मैसेज का सच जान लें, वरना लुट जाएंगे आप
बर्बरता की हद पार: बदायूं में दो किन्नरों का अपहरण कर पेशाब पिलाया, कुत्तों के पिंजरे में किया कैद