भारतीय संगीत जगत की स्वर कोकिला आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन पूरे फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सलमान खान का छलका दर्द सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने आशा जी को याद करते हुए लिखा, भारतीय संगीत के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। आशा जी के जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। वह एक ऐसी आवाज थीं, जिसे कभी कोई नहीं बदल सकता। आपके गाने पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
सलमान की फिल्मों में गूंजी आशा ताई की आवाज आशा भोसले और सलमान खान का गहरा नाता रहा है। उनके गाए कई गाने सलमान की फिल्मों के चार्टबस्टर रहे हैं। इसमें फिल्म लकी का लकी लिप्स , बीवी नं. 1 का हाय हाय मिर्ची और जीत का यारा ओ यारा जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं।
सुरों की मल्लिका का सफर आशा भोसले ने दशकों तक अपने सुरों से करोड़ों दिलों पर राज किया। दम मारो दम से लेकर चुरा लिया है तुमने तक, उन्होंने हर तरह के गानों में अपनी महारत साबित की। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से संगीत की दुनिया में एक ऐसा साम्राज्य बनाया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
अंतिम विदाई का कार्यक्रम परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, आज (13 अप्रैल 2026) सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित उनके आवास कासा ग्रांडे में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां फिल्म जगत की हस्तियां और प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
A huge loss for Indian music….
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2026
Heartbroken to hear about Asha ji. An irreplaceable voice, Your songs will continue to inspire generations. pic.twitter.com/Wzu1UOyzOV
रिटायरमेंट से पहले नया अवतार : दिल्ली मेट्रो की पुरानी ट्रेनें अब होंगी हाईटेक
ईरान के लिए काल बनेगा मोसाद का नया बॉस, नेतन्याहू ने बहादुर योद्धा रोमन गोफमैन को सौंपी कमान
NEET UG 2026: परीक्षा शहर की स्लिप जारी, 3 मई को होगा लाखों छात्रों का भविष्य तय
बर्बरता की हद पार: बदायूं में दो किन्नरों का अपहरण कर पेशाब पिलाया, कुत्तों के पिंजरे में किया कैद
बंगाल में बांग्ला ही चलेगी: उर्दू बोलने वाले कहीं और जाएं , योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
कयामत तक याद रखा जाएगा खामेनेई का संदेश: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दी श्रद्धांजलि
यूपी में सियासी हलचल: दिल्ली-लखनऊ के बीच बैठकों का दौर, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?
वेटिकन से सीधी जंग: डोनाल्ड ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, AI तस्वीर ने बढ़ाई खलबली
बिहार की सत्ता का नया अध्याय : शिवराज सिंह चौहान करेंगे CM का फैसला, JDU डिप्टी सीएम पद पर सहमत!
ड्रैगन की नई साजिश: अरुणाचल प्रदेश पर चीन के काल्पनिक दावों को भारत ने दिया करारा जवाब