अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों को मनगढ़ंत नाम देने की चीन की पुरानी आदत फिर सामने आई है। भारत ने बीजिंग की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसे निराधार प्रयासों से जमीनी हकीकत नहीं बदली जा सकती।
भारत का रुख: अटूट हिस्सा था, है और रहेगा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत, चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों को झूठे नाम देने की शरारती कोशिशों को पूरी तरह नकारता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। बीजिंग की ये बयानबाजी इस निर्विवाद तथ्य को कभी नहीं बदल सकती।
संबंधों में जहर घोल रहा चीन भारत ने चीन को चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने की कोशिशों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन को ऐसे कदमों से बचना चाहिए जो आपसी विश्वास को कमजोर करते हैं और नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
शिनजियांग में चीन का नया खेल यह विवाद तब और गरमा गया जब चीन ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की सीमाओं के पास अपने शिनजियांग प्रांत में सेनलिंग नाम से एक नई काउंटी स्थापित की। यह काराकोरम पर्वत श्रृंखला के निकट स्थित है। जानकारों का मानना है कि यह चीन का रणनीतिक विस्तार है, जिसे लेकर भारत पहले भी अपनी चिंता जता चुका है।
लद्दाख पर भी है चीन की बुरी नजर चीन ने पिछले साल भी इसी तरह के कदम उठाते हुए हेआन और हेकांग काउंटी का गठन किया था। उस समय भी भारत ने कड़ा विरोध जताया था क्योंकि उनके अधिकार क्षेत्र का कुछ हिस्सा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में आता है। भारत ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन माना था।
रणनीतिक मोर्चे पर चिंताएं सेनलिंग काउंटी का प्रशासन काशगर के अंतर्गत आएगा, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का शुरुआती बिंदु है। यह क्षेत्र पीओके से गुजरता है, जिसका भारत हमेशा से विरोध करता रहा है। चीन की ये गतिविधियां दर्शाती हैं कि वह अपनी विस्तारवादी नीतियों के जरिए विवादित क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
Our response to media queries regarding China giving fictitious names to places ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 12, 2026
🔗 https://t.co/j6WPzitrh2 pic.twitter.com/NDK1ZACyUZ
अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा: नीतीश राणा पर BCCI का बड़ा एक्शन, लगा तगड़ा जुर्माना
लखनऊ बनाम गुजरात: सारा और सानिया का साइलेंट सपोर्ट, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता!
क्या आपका SBI YONO अकाउंट रात भर में होगा ब्लॉक? वायरल मैसेज का सच जान लें, वरना लुट जाएंगे आप
IPL 2026: KKR की किस्मत पलटने आ गया 18 करोड़ का मैच विनर , मिली खेलने की हरी झंडी!
₹40 लाख की सैलरी, ₹1.4 करोड़ का फ्लैट और अब रैपिडो; एक IT प्रोफेशनल की दर्दभरी कहानी
अर्शदीप सिंह का खास कनेक्शन: क्या पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ है रिश्ता?
इस्लामाबाद में आमने-सामने: ईरान-अमेरिका की 4 घंटे चली मैराथन वार्ता, पर होर्मुज पर फंसा पेंच
141 IPL मैच खेलने वाला दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर PSL में हुआ फ्लॉप, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर बरपा कहर, 6 फुट 3 इंच के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास
IPL 2026: हर टीम की पहली पसंद बने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, गिल से लेकर ईशान तक सब हैं कायल