कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए राहत की खबर आई है। IPL 2026 के मौजूदा सीजन में लगातार संघर्ष कर रही KKR की टीम को अब अपना सबसे बड़ा ट्रम्प कार्ड वापस मिल गया है।
टीम के 18 करोड़ रुपये के स्टार तेज गेंदबाज माथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हो गए हैं। उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है।
चोट ने बढ़ाई थी चिंता टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए थे। इस कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हुए और IPL की शुरुआत में भी टीम के साथ नहीं जुड़ सके।
पिछले कुछ दिनों से पथिराना श्रीलंका में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे थे। अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद, वे जल्द ही कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप का हिस्सा बनने के लिए भारत रवाना होंगे।
क्या CSK के खिलाफ खेलेंगे पथिराना? KKR का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। कोलकाता ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम अपनी पहली जीत की तलाश में है।
पथिराना के टीम में जुड़ने से कोलकाता की डेथ ओवरों की गेंदबाजी काफी मजबूत हो जाएगी। अगर वो समय रहते टीम के साथ जुड़ जाते हैं, तो CSK के खिलाफ मैच में उनका खेलना तय माना जा रहा है।
टीम को जीत की सख्त जरूरत पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर मौजूद KKR के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। पथिराना का आगमन टीम में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर यह गेंदबाज कोलकाता की डूबी हुई नैया पार लगा पाता है या नहीं।
*🚨 GREAT NEWS FOR KKR. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 12, 2026
- Matheesha Pathirana has received his NOC, he s set to join KKR soon. (Revsportz). pic.twitter.com/a1amkYZP44
संसद में दिखी सियासी गर्मजोशी: पीएम मोदी और राहुल गांधी की लंबी बातचीत ने खींचा सबका ध्यान
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: क्या इस्लामाबाद में निकलेगा कोई रास्ता? पूर्व राजनयिक ने खोले कूटनीतिक पेच
सीट नहीं मिली तो ट्रेन में बनाया झूला स्लीपर , वायरल वीडियो देख लोग बोले- यह तो हद है!
बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव: 14 अप्रैल को नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, जानें क्या है इसके पीछे की सियासी बिसात
1 अरब डॉलर दो और सबसे सुंदर लड़की भेजो... , युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की को अजीबोगरीब धमकी
ईरान ने हाथ जोड़कर कहा- शुक्रिया इंडिया! अब और मदद मत भेजना , भारतीयों के प्यार ने दुनिया को चौंकाया
सील के चंगुल से सीधे नाव पर: पेंगुइन की जान बचाने का वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस
समय रैना के रोस्ट पर अमिताभ का तंज? इंटरनेट के शोर पर सदी के महानायक ने तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: चेन्नई का चेपॉक में जलवा, संजू सैमसन के शतक और ओवरटन की घातक गेंदबाजी से दिल्ली पस्त