मुश्किल वक्त में दोस्त ही काम आता है, और भारत ने एक बार फिर ईरान के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को साबित कर दिया है। अमेरिका और इजरायल के साथ जारी सैन्य तनाव के बीच, जब ईरान आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा था, तब भारत के कोने-कोने से मदद की लहर दौड़ पड़ी।
अब भारतीयों के इसी बेमिसाल प्यार और समर्थन को देखते हुए, भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने एक भावुक संदेश जारी किया है। दूतावास ने उन सभी बैंक खातों और क्यूआर (QR) कोड को बंद कर दिया है, जिनके जरिए आर्थिक मदद ली जा रही थी।
ईरानी दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, भारत के लोगों द्वारा दिए गए सराहनीय सहयोग और अटूट समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं। हम सूचित करते हैं कि आर्थिक सहायता के लिए जारी किए गए सभी बैंक खाते अब बंद कर दिए गए हैं। कृपया अब और सहायता राशि न भेजें।
यह संदेश केवल एक प्रक्रियात्मक सूचना नहीं, बल्कि उस सम्मान का प्रतीक है जो भारत के लोगों ने एक संकटग्रस्त देश के प्रति दिखाया है।
मदद की ये कहानियां दिल को छू लेने वाली हैं। कश्मीर में मासूम बच्चियों ने अपने कानों की बालियां दान कर दीं, तो बच्चों ने अपनी बरसों की जमा-पूंजी वाली गुल्लकें दूतावास को सौंप दीं।
एक शख्स ने अपनी मुर्गी की नीलामी से मिले 1.25 लाख रुपये दान कर दिए। वहीं, एक बुजुर्ग महिला ने अपने पुरखों की आखिरी निशानी के तौर पर रखे गहने ईरान की हिमायत में दे दिए। लोगों ने सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि घरों के कीमती पीतल और तांबे के बर्तन भी ईरान के नाम कर दिए।
भारत से मिला यह चंदा केवल करोड़ों रुपयों का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह उस जज्बे की मिसाल है जहां एक आम हिंदुस्तानी ने दूसरे देश की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझा। अब ईरान का डोनेशन बंद करने का फैसला उनकी गरिमा और भारत के प्रति गहरे आभार को दर्शाता है।
भारतीयों द्वारा दिखाई गई इस एकजुटता ने न केवल ईरान को हिम्मत दी है, बल्कि पूरी दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भारत का दिल कितना बड़ा है।
In appreciation of the commendable support and solidarity of the noble people of India, it is hereby informed that the Embassy accounts previously designated for receiving monetary contributions have now been deactivated. Accordingly, you are kindly requested to refrain from… pic.twitter.com/jzk4e6Dl24
— Iran in India (@Iran_in_India) April 10, 2026
थैंक यू इंडिया, अब पैसे मत भेजना : ईरान ने भावुक होकर बंद किए डोनेशन अकाउंट्स!
इतिहास रचा: NASA का आर्टेमिस II क्रू चांद की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटा
मिर्जापुर में खौफनाक वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की सरेआम हत्या, भागते वक्त हांफ गई बदमाशों की बाइक
चांद के पीछे वो 40 मिनट: जब दुनिया से कट गया था संपर्क और थम गई थी सबकी सांसें
इस्लामाबाद में महाबैठक: ईरान की टीम पहुंची, जेडी वैन्स के साथ सीजफायर पर टिकी दुनिया की नजरें
वैभव सूर्यवंशी के तूफान से कांपा आरसीबी, विराट कोहली ने टैलेंट पर लगाई किंग की मुहर
IPL सिर्फ एक फिल्म है, PSL में असली मुकाबला: साउथ अफ्रीकी दिग्गज का विवादित बयान
MP की माटी में कुछ तो खास बात है : उन्नत कृषि महोत्सव में राजनाथ सिंह ने किसानों को बताया अर्थव्यवस्था का आधार
संसद में दिखी सियासी गर्मजोशी: पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान
मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के 15 साल: हार्दिक पांड्या ने हिटमैन के लिए कही दिल छू लेने वाली बात