इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की लंबी वार्ता किसी भी नतीजे पर पहुंचने में विफल रही है। वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।
ईरान ने शर्तें मानने से किया इनकार इस्लामाबाद से रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने बातचीत के लिए फाइनल और बेस्ट ऑफर दिया था, लेकिन ईरान ने इसे ठुकरा दिया। वेंस ने कहा कि यह समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए नुकसानदेह है।
परमाणु हथियार ही सबसे बड़ा विवाद वेंस ने वार्ता के टूटने की मुख्य वजह परमाणु कार्यक्रम को बताया। उन्होंने कहा, हम चाहते थे कि ईरान स्पष्ट रूप से प्रतिबद्धता दे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और न ही उन्हें हासिल करने के उपकरण जुटाएगा। ईरान ने हमारी रेड लाइन्स को स्वीकार नहीं किया।
होर्मुज स्ट्रेट पर गहराया संकट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच केवल परमाणु कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा भी बड़े विवाद का कारण बना हुआ है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका की शर्तें अत्यधिक सख्त थीं, जिसके कारण बातचीत बीच में ही टूट गई।
ट्रम्प का दोटूक बयान: अमेरिका हर हाल में जीतेगा इस बीच, वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौता हो या न हो, अमेरिका की जीत तय है। ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को सैन्य रूप से कमजोर कर दिया है और होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका अब अपनी शर्तों पर सफाई अभियान चला रहा है।
आगे की राह क्या? हालांकि वार्ता विफल रही है, लेकिन ईरानी मीडिया का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है। अमेरिका ने अपना अंतिम प्रस्ताव मेज पर छोड़ दिया है, अब यह ईरान को तय करना है कि वह इसे स्वीकार करता है या मौजूदा तनाव को और गहरा होने देता है।
Vice President JD Vance gives an update in Pakistan:
— The White House (@WhiteHouse) April 12, 2026
The simple fact is that we need to see an affirmative commitment that they will not seek a nuclear weapon, and they will not seek the tools that would enable them to quickly achieve a nuclear weapon. pic.twitter.com/il4THN5DwV
कानपुर: ससुर की दरिंदगी, बहू को घसीटकर पीटा, कपड़े फाड़े; मदद के लिए बिलखती रही पीड़िता
शुक्रिया दोस्त भारत! मुश्किल वक्त में ईरान ने खुलेआम की भारत की तारीफ
क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जल्द पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी? IPL चेयरमैन ने की बड़ी वकालत
ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: कहा- होर्मुज का सच जान लें, ये कोई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग नहीं है
आलोचकों पर बरसे संजू सैमसन: शतक ठोक रजनीकांत अंदाज में दिया करारा जवाब
दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान: बेंगलुरु-मुंबई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली और बिहार को मिली मायूसी
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: क्या इस्लामाबाद में निकलेगा कोई रास्ता? पूर्व राजनयिक ने खोले कूटनीतिक पेच
डेटिंग ऐप स्कैम: पहली डेट पर कॉफी और हुक्का पड़ा ₹8500 का भारी, लड़की हुई रफूचक्कर!
IPL 2026: अंपायर से भिड़े नीतीश राणा, ग्लव्ज विवाद ने गरमाया चेन्नई-दिल्ली मैच का माहौल!
बाल-बाल बचे मंत्री छगन भुजबल, हेलीपैड की जगह पार्किंग में उतरा हेलीकॉप्टर; CM ने दिए जांच के आदेश