आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। आरसीबी के खिलाफ महज 26 गेंदों में 78 रनों की उनकी विध्वंसक पारी ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक उभरता हुआ नाम नहीं, बल्कि एक असाधारण प्रतिभा हैं। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए अब उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।
आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव के समर्थन में बड़ी बात कही है। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी को अद्भुत करार देते हुए बीसीसीआई से उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की अपील की है।
धूमल ने लिखा, यह एक दुर्लभ अवसर है जब आपको इतना युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलता है। वैभव निश्चित रूप से सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के हकदार हैं।
वैभव की सबसे बड़ी खूबी बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनका निडर रवैया है। उन्होंने बुमराह, हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को पहली ही गेंद से निशाने पर लिया है।
उनके आंकड़े हैरान करने वाले हैं:
मौजूदा समय में सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में बनाया था।
यदि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलता है, तो वह न केवल सचिन का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास भी रच देंगे। फिलहाल क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ इस बात पर एकमत हैं कि वैभव का टैलेंट नेशनल ड्यूटी के लिए पूरी तरह तैयार है।
What an amazing batting display by Vaibhav Suryavanshi this @IPL 2026 season
— Thakur Arun Singh (@ThakurArunS) April 10, 2026
This prodigy certainly deserves to debut for Team India @BCCI as the youngest given his performances.
It’s rare you get chance to pick up someone so talented and sooooo young too. Certainly deserves… pic.twitter.com/QiZRje9HUr
CUET PG 2026: आंसर की के इंतजार में बैठे छात्रों को NTA का धुरंधर अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बंगाल का मिजाज देख गदगद हुए पीएम मोदी, कटवा रैली में भरा हुंकार
झारखंड के स्वास्थ्य मिशन में डिजिटल क्रांति : 42 हजार सहियाओं को मिलेंगे टैबलेट
ट्रेन में सीट नहीं मिली तो शख्स ने अपनाया अनोखा जुगाड़ , वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
IPL 2026: डगआउट में फोन चलाते पकड़ा गया राजस्थान रॉयल्स का मैनेजर, ललित मोदी ने उठाए सवाल
चलती बाइक पर युवती से शर्मनाक छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
F-15EX की कॉकपिट में IAF चीफ: क्या भारत खरीदने जा रहा है अमेरिका का यह शिकारी विमान?
दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान: बेंगलुरु-मुंबई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली और बिहार को मिली मायूसी
ऐसी बेटी सबको देना : पेट्रोल पंप पर पिता को पड़ा थप्पड़, तो बेटी ने निकाली पिस्टल और फिर...
1 अरब डॉलर दो और सबसे सुंदर लड़की भेजो... , युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की को अजीबोगरीब धमकी