कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक बेहद विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग ससुर अपनी बहू के साथ बेरहमी से मारपीट करता और उसे घसीटता हुआ नजर आ रहा है। पीड़िता अपनी जान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन ससुर का दिल नहीं पसीजा।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो चकेरी के आनंद नगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले सुशील दुबे पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बहू मीनाक्षी पांडेय के साथ मारपीट की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग बहू को घर से बाहर निकालने के लिए घसीट रहा है। इस दौरान मारपीट के चलते महिला के कपड़े तक फट गए।
दूसरी शादी की है साजिश? आसपास मौजूद महिलाओं का आरोप है कि ससुर सुशील दुबे दूसरी शादी करना चाहता है, जिसके चलते वह बहू को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालना चाहता है। मीनाक्षी पांडेय का विवाह 2020 में सुशील दुबे के बेटे हिमांशु से हुआ था। घरेलू विवाद के बहाने महिला को इस कदर निशाना बनाया गया कि वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही।
कमरे में बंधक बनाने का आरोप पीड़िता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक कमरे में बंद नजर आ रही है। वीडियो में वह अपने हाथों के जख्म दिखाते हुए कह रही है कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। वह रोते हुए लोगों से खुद को बचाने की विनती कर रही है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल इस खौफनाक घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि घटना के बाद चकेरी पुलिस ने अब तक इस मामले में मुकदमा दर्ज करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई है। पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे पीड़िता और उसके समर्थकों में डर का माहौल बना हुआ है।
*मामूली कहा सुनी को लेकर कानपुर में ससुर ने अपने बहू को घसीट घसीट कर जमकर पीटा,
— Arbaz Khan (@arz7850) April 11, 2026
बहू चिल्लाती रही, गिड़गिड़ाती रही कि मुझे मत मारो, लेकिन ससुर ने अपने बहू की एक नहीं सुनी। pic.twitter.com/Cqq8FXZB8s
ईरान-अमेरिका तनाव ने खोला दुनिया का सच: क्या भारत बन चुका है ग्लोबल कनेक्टिंग पावर ?
पहलगाम हमले पर आतंकी का खौफनाक कबूलनामा , लश्कर कमांडर ने खोले पाकिस्तान के राज!
बेटी को कुत्तों से बचाया तो पिता की हुई पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना
बर्फ की चादर में लिपटा केदारनाथ: कपाट खुलने से पहले कुदरत की बड़ी चुनौती
सीट नहीं मिली तो ट्रेन में बनाया झूला स्लीपर , वायरल वीडियो देख लोग बोले- यह तो हद है!
मार्को जानसेन का चमत्कारी कैच: 7 फीट लंबे कद का फायदा उठाकर एक हाथ से लपका नामुमकिन कैच
20,000 टन LPG लेकर सुरक्षित निकला जग विक्रम , होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई रवाना
समय रैना के रोस्ट पर अमिताभ का तंज? इंटरनेट के शोर पर सदी के महानायक ने तोड़ी चुप्पी
भोपाल का अजीबोगरीब 90-डिग्री ब्रिज: अब सुधरेगी इंजीनियरों की गलती, जल्द जनता को मिलेगी राहत
देवघर से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, कटिहार में 10 लोगों की मौत