नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने एक विवादित बयान देकर सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आतंकी कमांडर ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान की कूटनीतिक सफलता से जोड़ा है।
हमले से बढ़ा पाकिस्तान का कद ? ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता की पाकिस्तान की हालिया कोशिशों पर टिप्पणी करते हुए अबू मूसा ने दावा किया कि पाकिस्तान का वैश्विक स्तर पर यह कद केवल पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से बढ़ा है। उसने सीधे तौर पर माना कि आतंक की घटनाओं ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने एक शक्तिशाली भूमिका में ला खड़ा किया है।
बयान-उल-मरसूस और पहलगाम का कनेक्शन आतंकी कमांडर ने बयान-उल-मरसूस नामक अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत कश्मीर से हुई थी। उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि पहलगाम हमले ने पाकिस्तान को 50 साल आगे धकेल दिया है। मूसा के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और कश्मीरी आतंकवादियों का खून इस कूटनीतिक बदलाव का आधार बना है।
26 लोगों की हत्या का काला सच बता दें कि बीते अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में एक वीभत्स आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। भारत ने इस घटना के लिए पाकिस्तान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
आतंकी के मुंह से निकला सच पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर हमेशा इन हमलों में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि, अबू मूसा का यह ताजा बयान पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलने के लिए काफी है। यह वीडियो किसी बड़े कबूलनामे से कम नहीं है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के दोगले चेहरे को एक बार फिर बेनकाब कर रहा है।
Big Terror Confession from Pakistan: Pakistani UN designated terror group Lashkar-e-Taiba’s Top Terror Commander Abu Musa Kashmiri says Pakistan’s US-Iran mediation stature today is all because of Pahalgam terror attack in India’s Kashmir in which 26 innocent civilians were… pic.twitter.com/5O3s5DaxJY
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 11, 2026
जमशेदपुर: खौलती चाय से झुलसी युवती का सहारा बने सरयू राय, इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे विधायक
डेटिंग ऐप पर प्यार का झांसा और 8500 का बिल: कोलकाता में सामने आया ठगी का अनोखा जाल
राम चरण की पेड्डी : हॉलीवुड जैसा विजुअल और धमाकेदार अवतार, फैंस की बढ़ी धड़कनें
MP की माटी में कुछ तो खास बात है : उन्नत कृषि महोत्सव में राजनाथ सिंह ने किसानों को बताया अर्थव्यवस्था का आधार
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, नई सरकार का फॉर्मूला हुआ लीक
वंदे मातरम पर सियासी घमासान: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- राष्ट्रीय गीत का अपमान बर्दाश्त नहीं
15 साल की उम्र में खौफ का दूसरा नाम बने वैभव सूर्यवंशी, दिग्गजों ने कहा- यह तो वीडियो गेम खेल रहा है
मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या: टहलते वक्त मारी गोली, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
ड्रेस डिप्लोमेसी: ईरान के सामने वॉरियर तो अमेरिका के लिए सूट-बूट में क्यों दिखे पाक आर्मी चीफ?
IPL 2026: राजस्थान की अजेय दौड़ और RCB की पहली हार से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर