क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है, जिसका नाम है वैभव सूर्यवंशी। मात्र 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट का समीकरण बदल दिया है। आरसीबी के खिलाफ अपनी 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी से उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र महज एक अंक है।
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग वैभव की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं। सहवाग ने कहा, इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी का इतना उत्साह पैदा करना बड़ी बात है। वैभव की बल्लेबाजी में एक अलग तरह का निडरता भरा पागलपन है। उनके लिए आसमान ही आखिरी सीमा है। रविचंद्रन अश्विन ने तो उन्हें वैबाल सूर्यवंशी (Vaiball Suryavanshi) का नया नाम ही दे दिया है।
स्टार स्पोर्ट्स के शो पर चर्चा करते हुए इरफान पठान ने हैरान होते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में किसी 15 साल के बच्चे को इतने बड़े गेंदबाजों को टारगेट करते नहीं देखा। इरफान का मानना है कि वैभव का माइंडसेट ही उन्हें खास बनाता है। वहीं, हरभजन सिंह ने जोश हेजलवुड के खिलाफ हुई धुनाई का जिक्र करते हुए कहा कि वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज को भी नहीं बख्शा और एक ही ओवर में 19 रन जड़ दिए।
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की तुलना वीडियो गेम से की है। उन्होंने कहा, कभी भी 15 साल के खिलाड़ी को टी20 में बल्लेबाजी करते देखना इतना आसान नहीं लगा। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों की पहली ही गेंद पर बाउंड्री मारना कोई छोटी बात नहीं है।
वैभव सूर्यवंशी की यह विस्फोटक बल्लेबाजी न केवल प्रशंसकों का दिल जीत रही है, बल्कि दुनिया भर के गेंदबाजों में खलबली मचा रही है। जिस तरह से यह युवा खिलाड़ी बड़े दिग्गजों के सामने निडर होकर खेल रहा है, उससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा मैच-विनर मिल चुका है।
Not many can provide this kind of excitement at this age, that he does it at 15 is another matter. There is a method to his madness, fearlessness and sky is the limit for Vaibhav Sooryavanshi pic.twitter.com/f6WtDLitO9
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) April 10, 2026
खाली सीट पर खून से सने बैग और जूते: इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी स्पीकर ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया उन्हें प्रेरणापुंज और साहस की मिसाल
बाल-बाल बचे मंत्री छगन भुजबल, हेलीपैड की जगह पार्किंग में उतरा हेलीकॉप्टर; CM ने दिए जांच के आदेश
क्रिकेट और सिनेमा की अनूठी जुगलबंदी: संजू सैमसन के पक्के दोस्त हैं ये सुपरस्टार, रात 2 बजे तक चली महफिल
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का एनर्जी और सुरक्षा मिशन: विदेश मंत्री UAE में, विदेश सचिव यूरोप के दौरे पर
KKR vs LSG मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा , कपल की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
बंगाल चुनाव: संविदा कर्मियों की ‘सीक्रेट’ तैनाती पर सियासी संग्राम, क्या निष्पक्ष मतदान पर मंडराया खतरा?
बालेंसियागा की कार्डबोर्ड ड्रेस : 7.5 लाख का कबाड़ या बस एक और इंटरनेट का मज़ाक?
नासिक IT कंपनी में कॉर्पोरेट जिहाद : 42 दिनों के अंडरकवर ऑपरेशन से खुला यौन शोषण और धर्मांतरण का काला सच
बॉस की बुराई पड़ी भारी: ऑनलाइन मीटिंग में माइक खुला रह गया और फिर जो हुआ...