ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे हैं। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका के साथ जारी तनाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण वार्ताओं की नींव रखी जा रही है।
भावुक तस्वीर ने जगाया दुनिया का जमीर इस्लामाबाद पहुंचने से पहले गालिबफ ने सोशल मीडिया पर एक बेहद मार्मिक तस्वीर साझा की। विमान की खाली सीटों पर बच्चों की तस्वीरें, उनके स्कूल बैग और जूते रखे थे। कुछ जूतों और बैगों पर खून के निशान साफ देखे जा सकते थे, जो 28 फरवरी को मीनाब शहर के एक स्कूल पर हुए हमले की याद दिलाते हैं।
इस हमले में 160 से अधिक मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। हर सीट पर एक फूल रखकर गालिबफ ने उन बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस तस्वीर को मेरे सफर के साथी कैप्शन के साथ साझा किया, जो ईरान के भीतर फैले गहरे आक्रोश और दर्द को बयां करता है।
हमें अमेरिका पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं इस्लामाबाद पहुंचते ही गालिबफ ने दो टूक शब्दों में कहा कि ईरान वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका पर उसका भरोसा खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे पिछले अनुभव बेहद निराशाजनक रहे हैं।
गालिबफ ने याद दिलाया कि जब ईरान पहले से ही एक वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा था, तब भी उस पर युद्ध थोपा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अमेरिका के साथ किए गए वादों का कोई अर्थ है? तेहरान ने स्पष्ट किया है कि औपचारिक बातचीत से पहले उसे दी गई पूर्व शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
क्या है ईरान की रणनीति? ईरान ने इस बार पूरी सावधानी बरतते हुए एक मजबूत टीम तैयार की है। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराघची और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में ईरान के नेता के प्रतिनिधि अली अकबर अहमदियन शामिल हैं।
सुरक्षा, सैन्य, आर्थिक और कानूनी विशेषज्ञों की यह मौजूदगी दर्शाती है कि ईरान इस बार किसी भी समझौते को लेकर बेहद सतर्क है। वार्ता की मेज पर बैठने से पहले, तेहरान का रुख स्पष्ट है—पुराने वादों की पूर्ति के बिना किसी नए शांति समझौते पर बात करना असंभव है।
Yes, Trump crushed the 168 families of the Minab school by killing their children. Who is this bloodthirsty vampire in the White House?
— Jonah Cohen (@JonahCohen66018) April 11, 2026
The flight of Minab-168 landed in Islamabad, Pakistan.
Ghalibaf (the head of Iran’s parliament) is arriving for negotiations with his… pic.twitter.com/jeWk7A1FBL
मैं गेंदबाज नहीं, सिर्फ गेंद देखता हूं - 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी से मचा हाहाकार
मिनाब स्कूल का दर्द और टूटे वादों का बोझ: अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच तेहरान का खौफनाक संदेश
आईपीएल 2026: युवा ब्रिगेड का जलवा, ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में शामिल सभी खिलाड़ी 25 से कम उम्र के!
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई वापसी: NASA के Artemis II मिशन ने चांद से लौटकर रचा कीर्तिमान
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती: राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक सुधारक के योगदान को किया नमन
थैंक यू इंडिया, अब पैसे मत भेजना : ईरान ने भावुक होकर बंद किए डोनेशन अकाउंट्स!
क्रिकेट और सिनेमा की अनूठी जुगलबंदी: संजू सैमसन के पक्के दोस्त हैं ये सुपरस्टार, रात 2 बजे तक चली महफिल
15 साल की उम्र, 15 गेंदों में अर्धशतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
वृंदावन: यमुना में डूबने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, राधे-राधे के जाप के बीच हुआ तांडव
भारत-कतर की नई रणनीतिक साझेदारी: ऊर्जा से शांति तक, हरदीप पुरी के दोहा दौरे के बड़े मायने