आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 202 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपना लिया।
वैभव ने अनुभवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने जोश हेजलवुड के एक ओवर में लगातार 4,4,4,6 जड़कर 18 रन बटोरे। वहीं, भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ भी उन्होंने अपने हाथ खोले और एक ही ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़ दिया। अनुभवी गेंदबाजों के सामने उनका यह निडर रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है।
वैभव ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह दूसरी बार है जब इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ने का कारनामा दिखाया है। आईपीएल इतिहास में यह संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है।
वैभव सूर्यवंशी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी पूरी पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 300 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 शानदार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े।
वैभव की विध्वंसक बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन ठोक दिए। हालांकि, उन्हें बाद में क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया, लेकिन तब तक वे राजस्थान को एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।
इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य मान रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी करना उनकी परिपक्वता को दर्शाता है।
1️⃣5️⃣ years of age. 1️⃣5️⃣ deliveries for a half-century 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
🎥 Vaibhav Sooryavanshi taking on the best in the business with ease 🤌
What a special talent 💎
Updates ▶️ https://t.co/X76bJjmq1j#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/6TCpgCMnjy
कलयुग के श्रवण कुमार : बुजुर्ग मां को पीठ पर लादकर स्टेशन पार कराते बेटे का वीडियो वायरल
हुमायूं कबीर के 2000 करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह का बड़ा पलटवार, कहा- ममता बनर्जी ऐसी 2000 वीडियो बना सकती हैं
बेंगलुरु: खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से नीचे गिरी 1.5 साल की मासूम, CCTV देख कांप उठेगी रूह
जीत के बाद मुकुल चौधरी ने छुए कोच जस्टिन लैंगर के पैर, वायरल वीडियो के पीछे की इमोशनल कहानी
महिलाओं को 3000, किसानों को 9000: बंगाल फतह के लिए BJP का संकल्प पत्र तैयार
इजरायल ने जिसे दो दिन पहले किया था तबाह, उस पुल पर ईरान ने फिर दौड़ा दी ट्रेन
नीतीश कुमार का सपनों का सफर पूरा, अब राज्यसभा के गलियारों में गूंजेगी बिहार की आवाज
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
नीतीश का राज्यसभा शपथ ग्रहण: कुर्सी छोड़ने की आहट और तेजस्वी का तीखा प्रहार
जुबिन गर्ग के बिना पहली बार वोट डालने पहुंचीं गरिमा सैकिया, भावुक होकर बयां किया दर्द