IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की धज्जियां उड़ा दीं। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के दिग्गज जसप्रीत बुमराह को भी छक्के जड़ चुके हैं।
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के सामने वैभव का यह निडर अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव से इन दिग्गजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी का राज पूछा गया। उन्होंने बेहद सादगी से जवाब दिया, मैं गेंदबाज को नहीं देखता, मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं। गेंद जैसी होती है, मैं बस उसी हिसाब से खेलने की कोशिश करता हूं।
यही उनकी सफलता का मूल मंत्र है, जो उन्हें किसी भी बड़े नाम का दबाव लेने से रोकता है।
RCB के खिलाफ 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की जीत की नींव रखी। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
वैभव ने कुल 26 गेंदों का सामना करते हुए 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिसने बेंगलुरु के गेंदबाजी आक्रमण की कमर तोड़ दी।
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर पर है। उन्होंने अब तक 4 मैचों में कुल 200 रन बनाए हैं।
इस सीजन में उनके बल्ले से अब तक 18 चौके और 18 छक्के निकल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और RCB के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के अलावा, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 14 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
Vaibhav Suryavsnshi said - “I was trying to play the ball, not look at the bowler, and play the according to what it is”. pic.twitter.com/Po2wwpltBR
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 10, 2026
डियर वैभव : विराट कोहली ने युवा सनसनी सूर्यवंशी को दिया खास आशीर्वाद
विराट कोहली के कैच पर क्यों झल्लाए वैभव सूर्यवंशी? 15 साल के सुपरस्टार ने बताई हार न मानने की जिद
रातों-रात बदली किस्मत: केकेआर के खिलाफ ऐतिहासिक पारी के बाद मुकुल चौधरी को 4 करोड़ की कार देंगे संजीव गोयनका?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर, 26 गेंदों में ठोके 78 रन, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
वृंदावन नाव हादसा: खुशियों के बीच पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत का डरावना वीडियो वायरल
3 ट्रिलियन डॉलर का प्राइवेट मार्केट डूबा तो आएगा 2008 जैसा महासंकट, ईरान-अमेरिका में शांति भी नहीं बचा पाएगी!
IPL 2026: क्या प्लेऑफ में सबसे पहले जगह बनाएगी राजस्थान रॉयल्स? गणित समझें
झूठ, फरेब और फंदा! प्रेमी की दहलीज पर नर्स की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप
26 गेंद, 78 रन, ऑरेंज कैप और कोहली का ऑटोग्राफ: आईपीएल का नया सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी
खून से सने स्कूल बैग और मासूमों की यादें: क्या इस्लामाबाद में मिनाब 168 बदल पाएगा युद्ध का रुख?