कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया है। एनएच-31 पर बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पूर्णिया के निवासी शामिल हैं, जो देवघर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे।
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बनी काल का ग्रास जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया के शोभा से करीब 25 लोग पिकअप वैन में सवार होकर देवघर दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी कोढ़ा प्रखंड के बसगाड़ा चौक के पास पहुंची, अनियंत्रित रफ्तार से आ रही बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। शुरुआती रिपोर्ट में 7 लोगों की मौत की खबर थी, जो बाद में बढ़कर 10 हो गई। वहीं, करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
ड्राइवर की लापरवाही पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था और बस को अत्यधिक तेज रफ्तार में चला रहा था। अनियंत्रित बस ने पिकअप के साथ-साथ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की भूमिका की पुष्टि के लिए पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन और नेताओं की प्रतिक्रिया घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
*#बिहार #कटिहार : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर कोढ़ा प्रखंड के समीप बसगढ़ा चौक के पास एक बस और पिकअप तथा मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में 09 लोगों की मौत।
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) April 11, 2026
➡️ 10 लोग गम्भीर रूप से घायल।
➡️पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को स्थानीय… pic.twitter.com/Ezw1ISl1eg
IPL 2026: विराट कोहली ने दिल जीता! हार के बाद युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास तोहफा
15 साल के सुपरस्टार के कायल हुए शशि थरूर: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान, बोले- सब छोड़ देता हूं
50 साल बाद चांद से घर लौटे इंसान: NASA का ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन सफल
संसद में दिखी पॉलिटिकल केमिस्ट्री : पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान
प्रशांत महासागर में छपाक : 54 साल बाद चांद से सुरक्षित लौटे आर्टेमिस-2 के एस्ट्रोनॉट्स
भारत ने दुनिया को दिखाया नया रास्ता: थोरियम तकनीक से बदलेगी वैश्विक ऊर्जा की तस्वीर
सिवान की सड़क बनी क्लासरूम: बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
IPL 2026: क्या फिक्सिंग के घेरे में वैभव सूर्यवंशी? डगआउट में फोन के इस्तेमाल ने मचाया बवाल
1 करोड़ का घर, जान का जोखिम: ग्रेटर नोएडा में ढही बालकनी की छत, सामने आई बिल्डरों की पोल
दिल्ली में सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें: 30 लाख तक की गाड़ियों पर टैक्स में 100% छूट, जानें नई ड्राफ्ट पॉलिसी की शर्तें