मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद को भी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
तड़के सुबह हुई मुठभेड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके में छिपा है। तड़के सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सटीक निशाना साधते हुए बदमाश के दोनों पैरों में गोली मारी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का मुख्य मास्टरमाइंड पहले ही पुलिस की गिरफ्त में इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने वारदात के दिन ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों ने मिलकर इस साज़िश को अंजाम दिया था और हत्या के बाद मौके से फरार हो गए थे।
क्या था पूरा मामला? 11 अप्रैल को अधिवक्ता राजीव सिंह (50) सदभावना नगर गांव में सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार राजेंद्र सोनकर और इंद्रासन बिंद वहां पहुंचे। राजेंद्र ने सीधे राजीव सिंह के सीने पर कट्टा सटाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे राजेंद्र बाइक से उतरकर अधिवक्ता के पास आता है और बेहद करीब से गोली चलाता है। हत्या करने के बाद जब वे भागने की कोशिश करते हैं, तो उनकी बाइक काफी देर तक स्टार्ट नहीं हो पाती, जिसकी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस हत्या के पीछे के असली मकसद का पता लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश गया है।
*मिर्जापुर में खौफनाक वारदात, वरिष्ठ अधिवक्ता के सीने पर कट्टा सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत
— NDTV India (@ndtvindia) April 11, 2026
पूरी खबर : https://t.co/z6s8NuAru7#UttarPradesh pic.twitter.com/GEkZpR91F0
होर्मुज संकट: ईरान ने अमेरिका को दी मैथमैटिकल धमकी, तेल की कीमतों में सुनामी के संकेत
लैंड फॉर जॉब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की मांग खारिज
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: आशा भोसले के निधन से स्तब्ध देश, पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल
ईरान की कोडेड धमकी: क्या होर्मुज में नाकेबंदी से दुनिया को मिलेगी महंगाई की बड़ी मार?
विराट कोहली का मैदान पर फूटा गुस्सा: क्या आरसीबी में रिटायर्ड आउट का दबाव बन गया था?
विराट का विस्फोटक गुस्सा: अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटते ही फेंके ग्लव्स और हेलमेट
विटामिन-डी सप्लीमेंट खाने का सही तरीका: अब्जॉर्प्शन बढ़ाएं 50% तक
नोएडा में भड़की मजदूरों की आग: सैलरी और ओवरटाइम के लिए हिंसक हुआ प्रदर्शन, गाड़ियां फूंकीं
इजरायल का वजूद नामंजूर: मौलाना फजलुर रहमान की खुली धमकी, यरूशलेम पर कब्जे का किया दावा
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0: प्रदूषण पर सर्जिकल स्ट्राइक , अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की छुट्टी तय