मथुरा (वृंदावन): उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक हादसा हुआ। केसी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है।
नाव और पुल की टक्कर बनी वजह जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 25 से 30 लोग सवार थे। दोपहर लगभग 3:15 बजे नाव अचानक नदी में बने एक फ्लोटिंग पिपा पुल (पोंटून ब्रिज) से टकरा गई। इस पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव तुरंत पलट गई और श्रद्धालु गहरे पानी में जा गिरे।
एक ही परिवार के 7 लोगों ने गंवाई जान मृतकों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है, जिनमें 5 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। दुखद बात यह है कि मरने वालों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगराओं से बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन आए थे।
लगातार जारी है राहत और बचाव कार्य घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नदी का बहाव तेज होने और पानी गहरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश जारी है।
पीएम और सीएम ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम कार्यालय ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि क्या नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ था।
*#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा में केशी घाट के पास यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/yQCJjum6Em
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
IPL 2026: चेन्नई की जीत की तलाश या दिल्ली की वापसी? जानें किसका पलड़ा है भारी
ईरान के शाहेद ड्रोन का काल बना यूक्रेन, खाड़ी देशों को सुरक्षा कवच देकर जेलेंस्की ने पलटी बाजी
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती: राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक सुधारक के योगदान को किया नमन
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए रियान पराग, खाने-पीने के शौकीन इस नन्हे सितारे का खोला राज
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से बड़ी राहत: मिली अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर टला संकट
लद्दाख के शेर और कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन, देश ने खोया अपना महावीर
क्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल
बॉलिंग या नौटंकी? डेरिल मिचेल ने पाक गेंदबाज को बीच मैदान सिखाया सबक!
डिजिटल अरेस्ट का जाल: 8वीं के छात्र की समझदारी ने बचाए माता-पिता के 6 लाख रुपये
अब बिना LPG के चूल्हे से निकलेगी असली आग! मंत्री जोशी ने दिखाई फ्यूचर टेक्नोलॉजी