आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 7:00 बजे निर्धारित है।
रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक संघर्ष करती नजर आई है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवा दिए हैं। आज के मैच में सीएसके हर हाल में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपना खाता खोलना चाहेगी।
दूसरी ओर, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 1 रन की करीबी हार से दिल्ली के हौसले थोड़े पस्त जरूर हुए होंगे, लेकिन वे आज वापसी के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
इतिहास गवाह है कि दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा काफी भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 19 बार सीएसके ने जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली सिर्फ 12 बार ही सफल हो पाई है।
चेन्नई का दिल्ली के खिलाफ उच्चतम स्कोर 223 रन है, वहीं सबसे कम स्कोर 110 रन रहा है। दूसरी तरफ, दिल्ली का चेन्नई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 198 रन और न्यूनतम स्कोर 83 रन है।
पिछले पांच मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो भी चेन्नई का दबदबा बरकरार है। सीएसके ने इन पांच मैचों में से 3 में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को केवल 2 बार जीत नसीब हुई है।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद सहित अन्य खिलाड़ी।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क सहित अन्य खिलाड़ी।
चेन्नई के घरेलू मैदान पर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। क्या धोनी और गायकवाड़ की टीम जीत का सूखा खत्म कर पाएगी या अक्षर पटेल की दिल्ली अपनी लय बरकरार रखेगी? यह आज शाम साफ हो जाएगा।
Get ready for Phase 2 - Limited tickets 🎟️
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2026
Book your tickets today, only on the District App!#WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/9j3iBUCaJV
अलविदा लद्दाख के शेर : कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
4, 4, 4, 6... हेजलवुड हुए बेबस; 15 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
सिवान की सड़क बनी क्लासरूम: बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
वैभव सूर्यवंशी पर मत डालिए दबाव : 15 साल के युवा स्टार पर अनिल कुंबले का बड़ा बयान
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, साथी जयसवाल से छीनी ऑरेंज कैप
PSL में भारी बवाल: गेंदबाज के विवादित एक्शन से तंग आए डेरिल मिचेल, बीच मैदान में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
महिला को नहीं छूना, भले वो मुस्लिम क्यों न हो : कोलकाता को पाकिस्तान में जाने से बचाने वाले गोपाल पाठा की अनसुनी कहानी
3 ट्रिलियन डॉलर का प्राइवेट मार्केट डूबा तो आएगा 2008 जैसा महासंकट, ईरान-अमेरिका में शांति भी नहीं बचा पाएगी!
मथुरा नाव हादसा: यमुना में समाई खुशियां, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
IPL 2026: चेन्नई की जीत की तलाश या दिल्ली की वापसी? जानें किसका पलड़ा है भारी