सोशल मीडिया पर अक्सर मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार का वीडियो किसी रील या डांस का नहीं, बल्कि एक पति-पत्नी के बीच हुए तीखे झगड़े का है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मेट्रो छूटने से शुरू हुआ विवाद
वीडियो में एक कपल मेट्रो स्टेशन पर खड़ा दिखाई दे रहा है। जैसे ही मेट्रो के दरवाजे बंद होते हैं और ट्रेन निकल जाती है, पत्नी का पारा चढ़ जाता है। वह मेट्रो छूटने के लिए पति को जिम्मेदार ठहराती है। बहस के दौरान पति भी पलटवार करता है, जिसके बाद विवाद निजी और गंभीर मोड़ ले लेता है।
मैं कमा रही हूं, तुम बेरोजगार हो
गुस्से में आपा खो चुकी पत्नी सबके सामने अपने पति की बेरोजगारी पर ताना मारती है। वह चिल्लाते हुए कहती है, घर मैं चला रही हूं, बच्चों की परवरिश कर रही हूं। मैं हर महीने 40 से 50 हजार रुपये कमाती हूं। बताओ तुम क्या कर रहे हो? सार्वजनिक स्थान पर पत्नी के इस बर्ताव ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह वीडियो घर के कलेश नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स दो खेमों में बंट गए हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, जब पुरुष कमाता है, तो वह पूरे परिवार के लिए कमाता है, लेकिन जब महिला कमाती है, तो उसे केवल अपना योगदान दिखता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कड़वी सच्चाई बयां करते हुए कमेंट किया, आज के दौर में एक बेरोजगार पुरुष की कोई इज्जत नहीं बची है।
अस्वीकरण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर आधारित है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
Kalesh b/w Husband and Wife inside Delhi Metro over Unemployed Husband pic.twitter.com/B8jlwzWkAy
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 9, 2026
उज्जैन में 19 घंटे से जिंदगी की जंग: बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू में चट्टानें बनीं सबसे बड़ी बाधा
दिल्ली दरबार में भगवंत मान: पंजाब के 9000 करोड़ के बकाया और किसानों के हक के लिए केंद्र से सीधी बात
उंगली पर पट्टी, हौसले बुलंद: वोट के लिए घंटों सड़क पर बैठी रही मां और आखिर क्या हुई जीत?
सैमसंग का बड़ा झटका: Galaxy A और F सीरीज के स्मार्टफोन हुए 3,500 रुपये तक महंगे
KKR vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर की चेतावनी नजरअंदाज करना पड़ा भारी, मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर हारी बाजी पलटी
जय-वीरू को भी मात दे गई इस कुत्ते और गाय की दोस्ती, वायरल वीडियो ने पिघलाया लोगों का दिल!
अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी सच, आईपीएल में मुकुल चौधरी के छक्कों से गूंजा ईडन गार्डन
गुमला में गैस के लिए हाहाकार: घंटों इंतजार के बाद भड़के लोग, सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग जाम
लद्दाख के शेर और कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन, देश ने खोया अपना महावीर
अब बिना LPG के चूल्हे से निकलेगी असली आग! मंत्री जोशी ने दिखाई फ्यूचर टेक्नोलॉजी