पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन अपने रोमांचक दौर में है, लेकिन क्रिकेट के मैदान से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के उस पाखंड की हो रही है, जो वह दुनिया के सामने पेश कर रहा है। बुधवार को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच हुए मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।
शांति का दिखावा और असली चेहरा मैच शुरू होने से पहले एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम, हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मेरेनस लबुशेन और पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने मैदान पर एक सफेद कबूतर उड़ाया। इसे पाकिस्तान ने विश्व शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में पेश किया।
लेकिन, दुनिया जानती है कि जिस देश की पहचान आतंकवाद को पनाह देने से जुड़ी है, उसका यह कदम महज एक नाटक से ज्यादा कुछ नहीं लगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को मध्यस्थ के रूप में दिखाने की पाकिस्तान की यह कोशिश अब लोगों के निशाने पर है।
राजनीतिक ड्रामे का हिस्सा बना खेल पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता का दावा कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री की तारीफ किए जाने के बाद पाकिस्तान इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत की तरह भुना रहा है। खेल के मैदान पर कबूतर उड़ाना उसी राजनीतिक प्रोपेगेंडा का एक हिस्सा माना जा रहा है, जिसे क्रिकेट फैंस ने पूरी तरह से नकार दिया है।
मैदान पर रोमांच, इफ्तिखार बने हीरो मैच की बात करें तो मुकाबला काफी कांटे का रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद किंग्समैन महज 145 रनों पर सिमट गई। पेशावर जाल्मी की ओर से इफ्तिखार अहमद और सुफियान मुकीम ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने 4-4 विकेट झटककर हैदराबाद की कमर तोड़ दी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम ने सधी हुई 43 रनों की पारी खेली। अंत में मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया, जहां इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाकर पेशावर जाल्मी को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई।
फैंस की नाराजगी मैदान पर जीत तो पेशावर जाल्मी की हुई, लेकिन सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की भारी किरकिरी हो रही है। खेल प्रेमियों का मानना है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश को शांति का संदेश देने का कोई नैतिक हक नहीं है, और पीएसएल का मंच ऐसे राजनीतिक ड्रामे के लिए नहीं होना चाहिए।
PAKISTAN - THE PEACE MAKER....!!! 🇵🇰
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 8, 2026
- Marnus Labuschagne, Babar Azam, and PSL CEO come together to release a white dove, symbolizing Pakistan’s commitment to world peace. pic.twitter.com/Z8P8aZGyWY
सिगरेट के छल्ले उड़ाते बाल बाबा के पैर छूने लगी भीड़: गुजरात से आया दहला देने वाला वीडियो
सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज
KL Rahul का खास इशारा: गुजरात के खिलाफ तूफानी फिफ्टी के बाद क्यों चर्चा में रहा यह सेलिब्रेशन?
बंगाल बनेगा ब्लू इकोनॉमी का हब , पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला
पाकिस्तान की मध्यस्थता पर इजरायल का कड़ा रुख, राजदूत बोले- हमें भरोसा नहीं
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नया फरमान: तेल टैंकरों से वसूलेगा 1 डॉलर टोल , भुगतान केवल क्रिप्टोकरेंसी में
दिल्ली एयरपोर्ट से आवारा कुत्तों को हटाने पर बवाल: क्रूरता बनाम यात्री सुरक्षा की जंग
लाख टके का सवाल: आखिर लेबनान पर बमबारी क्यों नहीं रोक रहे नेतन्याहू?
चचा ने तो हद ही कर दी! प्लेटफॉर्म पर महिला का हाथ थामने वाले वीडियो ने मचाया बवाल
अररिया में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: मामूली विवाद में पिकअप चालक का सिर काटकर धड़ से किया अलग