लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह को भारी पड़ गया है। मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और एआई (AI) का सहारा लेकर विवादित वीडियो साझा करने के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला? सपा नेता आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक एआई-जनरेटेड वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एडिट कर रहमान डकैत के रूप में डांस करते हुए दिखाया गया था। पोस्ट के साथ सपा नेता ने सीएम को संबोधित करते हुए नौ वर्षों में पीडीए वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत जैसी विवादित टिप्पणी भी की थी।
शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप नरही निवासी धर्म सिंह ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। शिकायतकर्ता का तर्क है कि इस तरह की भ्रामक और एडिटेड सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करना न केवल मुख्यमंत्री का अपमान है, बल्कि इससे समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इससे सरकार की छवि धूमिल करने और प्रदेश की शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची गई है।
पुलिस ने दर्ज की गंभीर धाराएं हजरतगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं (196, 299, 352, 353, 356 और 67) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।
जांच के दायरे में सोशल मीडिया पोस्ट पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी द्वारा साझा किए गए वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। तकनीकी टीम के जरिए पोस्ट के सोर्स और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों को खंगाला जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं आईपी सिंह? आईपी सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। 2019 से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में थे, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, जहां वे वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
*9 वर्षो में PDA वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत... pic.twitter.com/KqJQGiBWX9
— I.P. Singh (@IPSinghSp) April 8, 2026
CSK की टूटी उम्मीदों में नई जान, 11 अप्रैल को होगी इस धाकड़ बल्लेबाज की वापसी
RR vs RCB: विराट-वैभव की टक्कर और इतिहास रचने को बेताब धुरंधर, आज बनेंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड
अंतरिक्ष में प्लंबर बनीं नासा की एस्ट्रोनॉट: चांद मिशन के दौरान टॉयलेट ने क्यों मचाया बवाल?
नोएडा: पिकनिक बनी मौत का सबब, गहरे गड्ढे में डूबने से एमिटी छात्र की दर्दनाक मौत
DC vs GT: हार के गम में डूबे डेविड मिलर, रोते हुए वीडियो वायरल देख फैंस का भी टूटा दिल
KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में आज होगा महामुकाबला , रहाणे और पंत की सेना आमने-सामने
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: राजस्थान का दबदबा बरकरार, चैंपियन चेन्नई की हार की हैट्रिक
बंगाल में सियासी पारा गरम: ममता और अभिषेक के बयानों पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग
175 नहीं, अब 200 का लक्ष्य! वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, कोच के दावे से मची खलबली
1 रन की चूक ने रुलाया डेविड मिलर को, दिल्ली की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में पसरा मातम