आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित है।
पिच का मिजाज और आंकड़े ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की उम्मीद रहती है। अब तक यहां खेले गए 102 मैचों में 57 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है, लेकिन यहां 262 रन का लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया गया है।
मौसम की चुनौती मैच के दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। दोपहर में 35% बारिश की संभावना है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, राहत की बात यह है कि शाम तक मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे मैच के बाधित होने की आशंका कम है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को केवल 2 मैचों में ही जीत नसीब हुई है।
संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव।
आज के मुकाबले में जहां एक तरफ अजिंक्य रहाणे अपनी टीम के साथ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे, वहीं ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
*If this popped up on your feed, it’s a sign 😉
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 8, 2026
Book your tickets now 🎫 pic.twitter.com/Y5p2NhQwtD
क्या अधूरा रह जाएगा भारत का स्टील सपना ? अनिल अग्रवाल ने दी बड़ी चेतावनी
मथुरा: बीच सड़क पर चीखती लड़की का सनसनीखेज वीडियो, बाबा पर रेप का आरोप और 15 लाख का लोन कनेक्शन
हैवी ड्राइवर बने वैभव सूर्यवंशी: मैदान पर रिमोट कार संग मस्ती देख फैंस बोले- अभी तो लाइसेंस भी नहीं है!
IPL 2026: शुभमन गिल की भारी चूक पर भड़के आशीष नेहरा, वायरल वीडियो में दिखा कोच का रौद्र रूप
जिम में पापा की परी का ऐसा प्रैंक, बेचारे लड़के के अरमानों पर फिरा पानी
175 नहीं, अब 200 का लक्ष्य! वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, कोच के दावे से मची खलबली
Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड
मोहम्मद शमी का सीक्रेट वेपन : 4 दिन की मेहनत और अभिषेक शर्मा का खेल खत्म
हार के बाद फफक पड़े किलर मिलर , कप्तान अक्षर पटेल ने ऐसे संभाला ड्रेसिंग रूम
संजीव गोयनका का नया अंदाज: टीम संग डिनर पार्टी में ऋषभ पंत को लगाया गले, अर्जुन तेंदुलकर के साथ लगाए ठहाके