आईपीएल में टीम के मालिक और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
क्लिप ने बढ़ाई मुश्किलें मैच के बाद प्रसारक द्वारा दिखाए गए वीडियो में गोयनका, कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के बीच गंभीर चर्चा होती दिखी। इसे केएल राहुल के साथ 2024 में हुए उस पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें गोयनका ने सरेआम राहुल को फटकार लगाई थी। इस बार भी नेटिज़न्स ने पंत के साथ उनके व्यवहार को लेकर कड़ी आलोचना की।
गोयनका की सफाई और टीम का स्टैंड विरोध बढ़ता देख संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा, यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल टीम निर्माण का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है।
इसके साथ ही एलएसजी ने एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें पंत, लैंगर और गोयनका हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है— जो आप देखते हैं, वह हमेशा सच नहीं होता। यह मैच के बाद की वो अनफिल्टर्ड वाइव्स हैं, जो कैमरा नहीं दिखाता। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह वीडियो माहौल शांत करने के लिए दोबारा शूट किया गया था।
ड्रेसिंग रूम का तनाव और माइकल वॉन की टिप्पणी सूत्रों के अनुसार, मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण था। रणनीति और खराब प्रदर्शन को लेकर मालिक और कप्तान के बीच तीखी बहस होने की खबरें हैं। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, टूर्नामेंट का यह सिर्फ पहला मैच था, ऐसी किसी भी बहस की कोई जरूरत नहीं थी।
स्टेडियम में भी दिखी जंग सिर्फ ड्रेसिंग रूम ही नहीं, इकाना स्टेडियम की स्टैंड्स भी जंग का अखाड़ा बन गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक आपस में भिड़ गए। सीट को लेकर शुरू हुई धक्का-मुक्की देखते ही देखते लात-घूंसे में बदल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, हालांकि इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
*Not everything you see is the true story, here’s the unfiltered post match vibes, when cameras don’t cut. pic.twitter.com/EiPMWrmlkQ
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 2, 2026
बुलेट ट्रेन का सपना सच होने के करीब: 21 किमी लंबी सुरंग का काम हुआ तेज, जानें कब से चलेगी पहली ट्रेन
#हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई : ऋषभ पंत पर भड़के संजीव गोयनका? वायरल वीडियो पर मालिक का आया रिएक्शन
होर्मुज में आर्थिक घेराबंदी : 25 से अधिक जहाजों पर हमलों के बाद 60 देशों ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
ऋषभ पंत के साथ हुई बहस पर संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो पर दिया बड़ा बयान
मालदा कांड: सीएम ममता का दावा- बंगाल में लगा है सुपर राष्ट्रपति शासन , न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर मचा बवाल
रूस के उप-प्रधानमंत्री का दिल्ली दौरा: अमेरिका के दबाव के बीच भारत-रूस की दोस्ती का नया अध्याय
ईरान पर अमेरिका-इजरायल का डबल अटैक: स्टील प्लांट से पुल तक खाक, तेहरान ने दी युद्ध की चेतावनी
रामायण की पहली झलक: रणबीर के राम अवतार के साथ यश-अरुण गोविल ने बटोरी महफिल!
राघव चड्ढा का डिमोशन : आम आदमी पार्टी की यूज एंड थ्रो नीति पर छिड़ी सियासी जंग
अयोध्या में बुर्कापोश महिला का दुस्साहस: दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर ज्वेलरी शॉप लूटी, CCTV में कैद हुई वारदात