अयोध्या के रुदौली इलाके में गुरुवार को हुई लूट की दो वारदातों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े हुई इन घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना में एक बुर्का पहने महिला ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्राहक बनकर आई और पिस्तौल तान दी रुदौली के कोठी मोहल्ले स्थित महेश ज्वेलर्स में हुई लूट का 58 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक नकाबपोश महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई। उसने कुछ आभूषण देखने के बहाने दुकानदार महेश कुमार को उलझाया। मौका मिलते ही उसने पिस्तौल निकालकर दुकानदार को धमकाया और काउंटर पर रखे सोने के हार और चेन लूट लिए।
बाइक सवार साथी के साथ हुई फरार लूट के बाद दुकानदार ने महिला को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से बाहर की ओर भागी। दुकान के बाहर एक बाइक सवार युवक पहले से ही उसका इंतजार कर रहा था। महिला उसके पीछे बैठी और दोनों मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। शहर में नाकाबंदी की गई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
दूसरी वारदात: घर में घुसकर बहू पर किया हमला अभी पहली लूट की जांच चल ही रही थी कि इसी गिरोह ने मोहल्ला मलिकजादा में सभासद मोहम्मद शाहिद के घर को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने घर में घुसकर करीब छह लाख रुपये के जेवर लूट लिए। घटना के समय घर में मौजूद बहू ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसे बेहोश कर दिया। होश में आने के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को कमरे में बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वे छत के रास्ते कूदकर भागने में सफल रहे।
पुलिस की जांच जारी लूट की इन दो घटनाओं को एक ही गिरोह की करतूत माना जा रहा है। रुदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, इस दुस्साहसिक घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।
*अयोध्या के रुदौली में आज दो लूट की दो घटनाएं हुईं, जिनमें से एक घटना का सीसीटीवी वीडियो ये है- 👇
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) April 2, 2026
बुर्के में महिला ने ज्वेलरी की दुकान में घुसकर असलहे के बल पर सोने का हार लूट लिया और बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग गई।
घटना की छानबीन चल रही ही थी कि इसी गिरोह ने… pic.twitter.com/Pr0gWcQkvt
WrestleMania 42: द रॉक का रोमन रेंस पर हमला ही क्यों है इकलौता मास्टरस्ट्रोक ?
राजस्थान: घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, महिलाओं ने झाड़ू से खदेड़ा
रामपुर: विदाई समारोह में नम हुईं आंखें, भावुक हुए एसपी और फूट-फूटकर रो पड़ीं महिला सिपाही
नेब्रास्का ने दी दिवाली को आधिकारिक मान्यता, भारतीय समुदाय के लिए ऐतिहासिक क्षण
बहुत देर होने से पहले समझौता कर लो ; पुल उड़ाकर ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी
दिल्ली में नीतीश की नई पारी, बिहार में बेटे निशांत का संकल्प ने बढ़ाई हलचल
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज रासी वैन डेर डूसन ने लिया संन्यास
चंडीगढ़ के बाद अंबाला में खौफनाक जोंबी जैसा मंजर, सड़क पर स्टैचू बना दिखा बाइकर
एमएस धोनी की मैदान पर वापसी: क्या अगले मैच में थलाइवा भरेंगे हुंकार?
रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद हिंदुओं को रस्सी से बांधकर घुमाया: NHRC ने झारखंड सरकार से माँगा जवाब