दिल्ली में नीतीश की नई पारी, बिहार में बेटे निशांत का संकल्प ने बढ़ाई हलचल
News Image

पटना: बिहार की सियासत में इन दिनों दो बड़े घटनाक्रम एक साथ चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही अपनी जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ा दिया है।

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने की तैयारी में हैं। बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा को उनके भविष्य के राजनीतिक कदमों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

निशांत कुमार ने लिया बड़ा संकल्प एक तरफ पिता दिल्ली की राह पकड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके बेटे निशांत कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने राजनीतिक विजन को स्पष्ट किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए निशांत ने लिखा, जनसेवा का रास्ता सीखने और समझने का निरंतर सफर है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी से जुड़ने के बाद कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से हुई चर्चा ने उन्हें जिम्मेदारियों का गहराई से अहसास कराया है। उन्होंने जनता की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प दोहराया है।

अगले मुख्यमंत्री की चर्चा और कार्यकर्ताओं की उम्मीद कुछ दिन पहले ही जदयू की सदस्यता लेने वाले निशांत कुमार को अब पार्टी का भविष्य माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर भारी उत्साह है। पार्टी के भीतर एक वर्ग खुलकर यह मांग भी उठा रहा है कि निशांत को ही अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि, यह कितना व्यावहारिक है, यह आने वाला समय ही बताएगा।

पिता की राह पर निशांत? निशांत कुमार के हालिया बयानों से साफ है कि वे पूरी तरह से नीतीश कुमार की राजनीतिक विचारधारा को अपना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में यह भी लिखा कि उन्हें गर्व है कि वे नीतीश कुमार के पुत्र हैं, जिन्होंने राजनीति को हमेशा जनसेवा का दायित्व माना है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता भी निशांत की कार्यक्षमता की तारीफ कर रहे हैं। बिहार की सियासत में नीतीश युग के बाद क्या निशांत ही कमान संभालेंगे? फिलहाल, उनके हर कदम पर राजनीतिक विश्लेषकों की पैनी नजर बनी हुई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में नर्सिंग शिक्षा का डिजिटल युग: अब एक क्लिक पर मिलेगी मान्यता और एनओसी

Story 1

ईरान की वॉर स्ट्रैटेजी ने अमेरिका और इसराइल के समीकरण बिगाड़े

Story 1

अयोध्या में रामलला के दरबार पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग मांगी देश की समृद्धि

Story 1

आम आदमी को बड़ी राहत: प्लास्टिक, कपड़े और दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने खत्म की कस्टम ड्यूटी

Story 1

पहली ही गेंद पर शमी का ‘इंद्रजाल’, केएल राहुल को आउट कर मैदान पर मचाया बवाल

Story 1

राणाबली का खौफनाक अवतार: सेट से लीक हुआ विजय देवरकोंडा का एक्शन वीडियो!

Story 1

कुशीनगर में मौत का झूला: भैसहा मेले में गिरा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान

Story 1

हार के तुरंत बाद मैदान पर हुई चर्चा, क्या ऋषभ पंत पर संजीव गोयन्का का भरोसा कायम है?

Story 1

WhatsApp पर अब नहीं दिखेगी खाली DP, बिना फोटो वाले कॉन्टैक्ट्स की भी दिखेगी तस्वीर

Story 1

नारियल तोड़ने का उबर मॉडल: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया केरल का अनोखा वीडियो