बालोतरा: रनिया देशीपूरा गांव में बुधवार शाम एक साहसी घटना सामने आई। दो स्कार्पियो में सवार होकर आए करीब 10 बदमाशों ने एक युवती के अपहरण की कोशिश की, लेकिन परिवार की महिलाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना उनका डटकर मुकाबला किया।
हथियारों के साथ घुसे बदमाश बुधवार शाम करीब 5 बजे नारायण राम पटेल के घर पर नकाबपोश बदमाश पहुंचे। सभी के हाथों में पिस्तौल और लाठी-डंडे थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और युवती को ले जाने का प्रयास किया।
महिलाओं का साहस, बदमाश पस्त बदमाशों की संख्या अधिक थी, लेकिन घर की महिलाओं ने हार नहीं मानी। बिना डरे उन्होंने हाथ में झाड़ू और लाठियां उठा लीं। महिलाओं के इस आक्रामक तेवर को देखकर बदमाश घबरा गए। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर आरोपी बेतहाशा भाग निकले।
फायरिंग की चर्चा और मैगजीन बरामद भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर बदमाशों की एक मैगजीन गिर गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
प्रेम प्रसंग का निकला मामला पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती कुछ दिन पहले आरोपी युवक के साथ घर से भाग गई थी। तब पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया था। उसी रंजिश में आरोपी अपने साथियों के साथ दोबारा युवती को अगवा करने पहुंचा था।
पुलिस की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी विकास कुमार और ट्रेनी आरपीएस शिशुपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
*पिस्तौल की नोंक पर दिनदहाड़े युवती के अपहरण का प्रयास
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) April 2, 2026
बालोतरा जिले के रनियादेशीपूरा गांव में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर युवती के अपहरण का प्रयास किया गया. स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने परिवार को धमकाया, लेकिन परिजनों की सतर्कता से वे असफल रहे और फायरिंग की अफवाह के बीच मौके से… pic.twitter.com/uPHVXsoGqJ
50 साल बाद चांद की ओर: नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च
असम चुनाव में ओवैसी की एंट्री: भाजपा और कांग्रेस पर बरसे, UCC को बताया हिंदू कोड बिल
PSL 2026: फखर जमान की बेईमानी पर मचा बबाल, बॉल टेम्परिंग बैन को दी चुनौती
चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक से लेकर खिड़की तक सुखाए गए कपड़े, वायरल हुआ वीडियो
युद्ध नहीं, सम्मान चाहिए: ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ा संदेश तो कमांडर ने सुनाई खरी-खोटी
50 साल बाद चांद पर इंसान: मिशन आर्टेमिस II ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी दोषी करार, हाई कोर्ट ने तीन हफ्ते में सरेंडर का दिया आदेश
यूपी में जनगणना पर छिड़ा घमासान: सपा विधायक ने उठाए जातीय गणना को लेकर सवाल
संजीव गोयनका का डैमेज कंट्रोल : ऋषभ पंत से बहस के बाद मालिक ने तोड़ी चुप्पी
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: अब किसी एक दुकान से किताब-कॉपी खरीदना अनिवार्य नहीं, दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस