इकाना में फिर दिखी तनातनी! आईपीएल 2026 की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए निराशाजनक रही। सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद इकाना स्टेडियम का माहौल तब गरमा गया, जब टीम के मालिक संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर के साथ मैदान के बीचों-बीच गंभीर चर्चा करते देखा गया।
फैंस को याद आया पुराना विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में संजीव गोयनका काफी आक्रामक अंदाज में बात करते दिखे, जबकि ऋषभ पंत थोड़े असहज और परेशान नजर आए। यह दृश्य फैंस को 2024 के उस वाकये की याद दिला गया, जब गोयनका ने पूर्व कप्तान केएल राहुल को हार के बाद सरेआम डांट लगाई थी। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और गोयनका को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
कैमरे के सामने अपमान? फैंस का आरोप है कि टीम के मालिक का इस तरह सरेआम स्टाफ और खिलाड़ियों से उलझना unprofessional है। यूजर्स ने इसे खिलाड़ियों के लिए शर्मनाक स्थिति बताया। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या गोयनका ने पंत को भी राहुल की तरह ही खरी-खोटी सुनाई है? लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर टीम मीटिंग बंद कमरों में क्यों नहीं हो सकती।
गोयनका ने किया डैमेज कंट्रोल बढ़ते विवाद और ट्रोलिंग के बीच, संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए सफाई दी। उन्होंने अपनी और पंत की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल मजबूती से वापसी करने का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान ऋषभ पंत और टीम पर पूरा भरोसा है। इकाना में फैंस के समर्थन के लिए शुक्रिया, हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।
क्या टीम में है सब ठीक? लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले पांच साल का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अब टीम के सामने चुनौती बड़ी है क्योंकि 5 अप्रैल को उनका अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। हालांकि मालिक ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है, लेकिन मैच के तुरंत बाद मैदान पर हुई इस बहस ने टीम के अंदर के तनाव को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
*This is a long season, and moments like these are part of building something meaningful. I have full confidence in our captain and the team to respond with strength. To our fans, thank you for your support at Ekana today, we will come back stronger. The story of @LucknowIPL this… pic.twitter.com/iQvN8u4g1d
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) April 1, 2026
वाघा बॉर्डर पर BSF जवान का स्वैग देख दंग रह गए पाकिस्तानी रेंजर, वीडियो हुआ वायरल
भारत वफादारी और इंसानियत की भूमि है: ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने की खुलकर तारीफ
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश: मोहनलाल-मामूट्टी की पैट्रियट पोस्टपोन, अब रितेश देशमुख की इस बड़ी फिल्म से होगी टक्कर
बेटे को बचाने के लिए मां ही बनी कातिल: हजारीबाग में अंधविश्वास की बलि चढ़ी 13 साल की बेटी
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग: तेल, गैस और खाद आपूर्ति पर सरकार की पैनी नजर
53 साल के लंबे इंतजार के बाद चांद पर इंसान: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च
2027 वर्ल्ड कप: क्या युवराज सिंह का अजेय रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा?
साइप्रस से विदाई पर क्यों छाईं पाकिस्तानी मेजर आयशा खान? UN शांति मिशन में ऐसा रहा जलवा
बाबर आजम की कुर्सी खतरे में! पाकिस्तान को मिला नया तूफानी शतकवीर
ईरान की वॉर स्ट्रैटेजी ने अमेरिका और इसराइल के समीकरण बिगाड़े