साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े स्तंभ—मोहनलाल और मामूट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आने जा रहे हैं। फिल्म पैट्रियट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
रिलीज डेट में बदलाव पैट्रियट को पहले 23 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है। फिल्म अब 1 मई 2026 को रिलीज होगी। खुद मामूट्टी ने सोशल मीडिया पर इस बदलाव की जानकारी साझा की है।
क्यों लिया गया फैसला? मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कोई ठोस कारण नहीं बताया है, लेकिन संकेत साफ हैं। चर्चा है कि फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। मेकर्स इसे बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के तौर पर पेश करना चाहते हैं, इसलिए वे किसी भी तरह की जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं।
8 नेशनल अवॉर्ड्स की मूरत इस फिल्म का आकर्षण इसके दो दिग्गज हैं। मोहनलाल ने अपने करियर में 5 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं, जबकि मामूट्टी के नाम 3 नेशनल अवॉर्ड्स दर्ज हैं। यानी कुल 8 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले दो मंझे हुए कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जो इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाता है।
बॉक्स ऑफिस का नया मुकाबला पैट्रियट का सीधा मुकाबला अब रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी पीरियड-ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी से होगा। 1 मई को होने वाली यह भिड़ंत काफी दिलचस्प होने वाली है।
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन और महेश मांजरेकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस भी है, जो इसे और भी बड़ा बनाता है। अब देखना यह होगा कि दर्शकों का झुकाव किस तरफ रहता है।
#Patriot In Cinemas Worldwide from May 01 , 2026 pic.twitter.com/3RK5ByAZ7k
— Mammootty (@mammukka) April 1, 2026
CSK vs PBKS: चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब को मिली बड़ी राहत; मैच से पहले आई बड़ी अपडेट
ट्रंप की ईरान को दो टूक: समझौता करो, वरना बिजली संयंत्रों को करेंगे तबाह
बिहार में शराबबंदी पर अवध ओझा का बड़ा बयान: शराब बेचें, राजस्व लाएं, लेकिन स्कूलों में अनिवार्य हो मेडिटेशन
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग: तेल, गैस और खाद आपूर्ति पर सरकार की पैनी नजर
हमारा लक्ष्य सत्ता परिवर्तन नहीं : ईरान संकट के बीच ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के सहयोगियों को किया धन्यवाद
54 साल का सूखा खत्म: चांद की ओर बढ़ा इंसान, ऐतिहासिक उड़ान भरते ही गूंजा आर्टेमिस-2 का शोर
IPL 2026: समीर रिजवी की आतिशी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत, लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला: खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी, पाकिस्तान निर्मित हथियारों का कनेक्शन
इन लड़कों की कमेंट्री के दीवाने हुए लोग, प्रोफेशनल को भी दे रहे हैं मात!
IPL 2026: लखनऊ की हार के बाद मैदान पर बवाल, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच तीखी बहस