अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। 1972 के बाद पहली बार इंसान ने पृथ्वी की कक्षा को पार कर चंद्रमा की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक उड़ान भरकर एक लंबी खामोशी को तोड़ दिया है।
भारतीय समयानुसार सुबह 3:54 बजे दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट SLS (Space Launch System) ने जैसे ही उड़ान भरी, केनेडी स्पेस सेंटर का लॉन्च पैड 39B नारंगी रोशनी से जगमगा उठा। रॉकेट की गड़गड़ाहट से मीलों दूर तक जमीन कांप गई। लॉन्च के 8 मिनट के भीतर ही ओरियन कैप्सूल पृथ्वी की कक्षा में सुरक्षित पहुंच गया।
पृथ्वी की कक्षा में स्थिर होते ही मिशन कमांडर रीड वाइसमैन ने मिशन कंट्रोल को पहला संदेश भेजा— इंटेग्रिटी (ओरियन) पर सूरज उग रहा है। अंतरिक्ष में अपनी यात्रा शुरू करते ही मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच ने सबसे पहले लाइफ-सपोर्ट सिस्टम और टॉयलेट को ऑपरेशनल किया, ताकि 10 दिनों के इस लंबे सफर में क्रू को कोई असुविधा न हो।
इस लॉन्च की एक रोमांचक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फ्लोरिडा के ऊपर से गुजर रहे एक कमर्शियल विमान के यात्री ने अपनी खिड़की से आर्टेमिस-2 को बादलों को चीरते हुए अंतरिक्ष की ओर जाते हुए रिकॉर्ड किया। ऐसी तस्वीरें बेहद दुर्लभ मानी जाती हैं।
आर्टेमिस-2 मिशन में चार दिग्गज एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं:
आज का दिन एस्ट्रोनॉट्स ओरियन कैप्सूल को मैन्युअल तरीके से चलाने की दक्षता परखने में बिताएंगे। 3 अप्रैल को ओरियन का इंजन दोबारा सक्रिय होगा, जो इसे सीधे चांद की कक्षा की ओर धकेलेगा। यह टीम चंद्रमा की सतह से महज 7,600 किमी की दूरी से गुजरेगी और चंद्रमा के उस हिस्से (Far Side) तक जाएगी, जहां अब तक कोई इंसान नहीं पहुंच सका है।
यह मिशन केवल चांद के चक्कर लगाने तक सीमित नहीं है। आर्टेमिस-2 का मुख्य उद्देश्य भविष्य में चंद्रमा पर बेस बनाने और वहां से मंगल ग्रह की यात्रा शुरू करने की नींव रखना है। साथ ही, यह पहली बार होगा जब अंतरिक्ष से 4K क्वालिटी का डेटा धरती पर भेजा जाएगा, जो अपोलो मिशन के धुंधले वीडियो से कहीं अधिक उन्नत है। इंसान का यह अगला बड़ा कदम मानवता को ब्रह्मांड में और आगे ले जाने के लिए तैयार है।
Liftoff.
— NASA (@NASA) April 1, 2026
The Artemis II mission launched from @NASAKennedy at 6:35pm ET (2235 UTC), propelling four astronauts on a journey around the Moon.
Artemis II will pave the way for future Moon landings, as well as the next giant leap — astronauts on Mars. pic.twitter.com/ENQA4RTqAc
JEE Main Session 2: परीक्षा देने जा रहे हैं? NTA की इन 19 जरूरी गाइडलाइन्स को जरूर पढ़ें
वृंदावन का चमत्कारी ताबीज: 10 साल बाद खुला तो अंदर से निकली ऐसी चीज कि उड़ गए होश
राहुल गांधी को अवध ओझा की दो टूक सलाह: बेहतर नेता तो बन गए, लेकिन अभी ये दो चीजें बाकी हैं
पाषाण युग में भेज देंगे : ईरान पर ट्रंप की विनाशकारी चेतावनी, युद्ध के आखिरी 21 दिन सबसे खतरनाक
मत जाओ मां... बुजुर्ग महिला की अर्थी पर लिपटकर दहाड़ें मारकर रोया बंदर
एनगिडी की जादुई गेंद पर गच्चा खा गए पूरन, उखड़े स्टंप्स और सन्न रह गया स्टेडियम
रूस के उप-प्रधानमंत्री का दिल्ली दौरा: अमेरिका के दबाव के बीच भारत-रूस की दोस्ती का नया अध्याय
IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली की टक्कर में दो युवा सितारों का हुआ डेब्यू, टॉस जीतकर DC ने चुनी गेंदबाजी
IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स का करिश्मा, यूसुफ पठान-शाकिब अल हसन के एलीट क्लब में हुए शामिल
इन लड़कों की कमेंट्री के दीवाने हुए लोग, प्रोफेशनल को भी दे रहे हैं मात!