जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और छात्रों की सुविधा के लिए 19 कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले हर छात्र के लिए इन नियमों को जानना अनिवार्य है।
परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, तो NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
अपने एडमिट कार्ड में दी गई रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा शिफ्ट को ध्यान से देखें। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें, क्योंकि एक बार गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो ले जानी होगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, बैग, किताबें या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
जिन उम्मीदवारों ने आधार के जरिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए केंद्र पर पहले पहुंचना होगा। ध्यान रखें कि अपना आधार बायोमेट्रिक लॉक न रखें, ताकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में सिस्टम पर बैठने के बाद चेक करें कि आपकी स्क्रीन पर दिख रहा पेपर आपके विषय और माध्यम के अनुसार है या नहीं। B.Arch देने वाले छात्र अपने साथ ज्योमेट्री बॉक्स और पेंसिल ला सकते हैं।
परीक्षा के दौरान रफ वर्क के लिए छात्रों को A4 शीट दी जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को अपनी रफ शीट और एडमिट कार्ड, दोनों ही केंद्र पर बने ड्रॉप बॉक्स में जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित छात्रों को अपने साथ सीमित खाने की चीजें और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की विशेष अनुमति दी गई है। हालांकि, उन्हें सामान्य छात्रों की तरह ही फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।
यदि आप बायो-ब्रेक के लिए बाहर जाते हैं, तो वापसी पर आपकी फिर से फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। सिख छात्रों को धार्मिक चिन्ह (कड़ा, किरपान) ले जाने की अनुमति है। किसी भी समस्या के लिए छात्र [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
📢 JEE (Main) 2026 Session 2 Admit Cards Released!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) March 29, 2026
🎓 Candidates appearing on 02 & 04 April can now download their admit cards.
🔗 Visit: https://t.co/FOth8x6Sr7
🕒 Check your shift timing carefully.#JEEMain2026 #NTAexams #Examupdate pic.twitter.com/0P0Qeu8CtT
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट
ग्रेटर नोएडा में बारिश बनी मौत का जाल: खुले नाले में समाई बाइक, बाल-बाल बचे तीन युवक
अमेलिया केर का ऐतिहासिक धमाका: न्यूजीलैंड ने रचा महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बंदर की ममता: ‘मां’ समान महिला की अर्थी पर लिपटकर फूट-फूटकर रोया जानवर
IPL 2026: ओपनिंग का दांव पड़ा उल्टा, ऋषभ पंत अजीब तरीके से हुए आउट
90 दिन में खत्म होने वाली थी Apple, फिर कैसे बनी 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी?
वॉर लॉकडाउन नोटिस: क्या फिर से बंद होने वाला है देश? जानें वायरल मैसेज का सच
53 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान: आज लॉन्च होगा आर्टेमिस-II मिशन
असम की गोल्डन लीफ : चीन से जर्मनी तक क्यों दुनिया है इस चाय की दीवानी?
चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाहर सनसनीखेज धमाका, CCTV में कैद हुई हमलावरों की करतूत