लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए IPL 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में पंत का ओपनिंग करने का फैसला टीम के लिए आत्मघाती साबित हुआ।
प्रयोग हुआ पूरी तरह फ्लॉप पंत से उम्मीद थी कि वह नंबर-3 या 4 पर आकर पारी को संभालेंगे, लेकिन उन्होंने खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा। हालांकि, यह प्रयोग बुरी तरह नाकाम रहा। पंत पिच पर काफी असहज दिखे और 9 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 7 रन ही बना सके।
बेहद अजीब रहा विकेट पंत का विकेट भी काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से गिरा। तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने एक सीधा शॉट खेला, जिसे दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार रोक नहीं पाए। गेंद मुकेश के हाथों से छूकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी, जबकि पंत क्रीज से बाहर थे। इस तरह रनआउट होकर पंत को पवेलियन लौटना पड़ा।
पवेलियन में दिखी निराशा आउट होने के बाद पंत के चेहरे पर एक फीकी मुस्कान थी, लेकिन टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर का चेहरा साफ निराशा बयां कर रहा था। पंत के इस फैसले ने लखनऊ को शुरुआती दबाव में डाल दिया।
मिडिल ऑर्डर की भी बिगड़ी लय कप्तान के आउट होने के बाद लखनऊ का मिडिल ऑर्डर भी लड़खड़ा गया। एडेन मारक्रम ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर खेले, लेकिन वे 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। आयुष बडोनी बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। स्थिति यह रही कि 10 ओवर से पहले ही लखनऊ की आधी टीम 71 रन पर पवेलियन लौट गई।
मयंक यादव को नहीं मिला मौका मैच का एक और चर्चा का विषय मयंक यादव की गैर-मौजूदगी रही। फिट होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा और मोहसिन खान व प्रिंस यादव पर भरोसा जताया। अब सारा दारोमदार टीम की गेंदबाजी पर टिका है कि वे इस कम स्कोर का बचाव कैसे करते हैं।
*An unfortunate run out for Rishabh Pant to begin the season 😮
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
Early success for @delhicapitals ☝️#LSG 37/1 in5⃣overs
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/dkwob65RRT
क्या फलों की नेचुरल शुगर से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा? जानें डॉक्टर से सही तरीका
असम चुनाव 2026: राजकुमार की हार का शतक और चाय-चिप का नया विजन, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
मौत के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता: बूढ़ी मां के पार्थिव शरीर को बंदर ने गले लगाकर दी अंतिम विदाई
यमराज के बस में आते ही राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
वंदे भारत के ड्राइवर के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाई महिला, फिर जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं!
ऋषभ पंत बने शांतिदूत : मैदान पर खत्म हुई नीतीश राणा और दिग्वेश राठी की पुरानी दुश्मनी
दिल्ली के जापानी पार्क में शर्मनाक वाकया: सरेआम प्रेमिका पर बरसाए थप्पड़, वीडियो देख खौला लोगों का खून
बच्चों की पसंदीदा टॉफी-चॉकलेट हो सकती हैं खतरनाक, तेलंगाना में 35 किलो माल जब्त
वंदे भारत का खाना पड़ा महंगा: महिला को हुई जानलेवा एलर्जी, बेटे की बिगड़ी तबीयत; IRCTC का चौंकाने वाला जवाब
पनडुब्बियों का काल, पानी में छिपकर करेगा वार! नेवी को मिला समंदर का नया सिकंदर मालवन