लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल 2026 के मुकाबले से पहले एक सुखद तस्वीर सामने आई है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने दो खिलाड़ियों के बीच की पुरानी कड़वाहट को खत्म करा दिया।
क्या था पूरा मामला? पिछले साल अगस्त में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के दौरान नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई थी। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमा-गरमी इतनी बढ़ गई थी कि बीसीसीआई ने उन पर भारी जुर्माना भी लगाया था।
पंत ने ऐसे कराई सुलह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान नीतीश राणा और दिग्वेश राठी एक-दूसरे के पास खड़े हैं। दोनों के चेहरे पर पुरानी नाराजगी के बजाय मुस्कुराहट है। तभी वहां मौजूद ऋषभ पंत ने राठी को आवाज दी और कहा, तू कहां जा रहा है?
कुलदीप यादव ने भी लिया हिस्सा पंत के बुलाने पर राठी वापस आए और दोनों खिलाड़ी आमने-सामने हुए। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पंत से कहा, बहुत ज्ञान दे दिया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक का दौर शुरू हुआ, जिससे साफ हो गया कि अब उनके बीच सब ठीक है।
मैदान पर फिर आमने-सामने बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला है। डीपएल के उस विवादित मैच में राणा ने 55 गेंदों में 134 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ी अपने खेल से सुर्खियां बटोरेंगे, न कि किसी विवाद से।
*The meet-up the internet ordered 😂 pic.twitter.com/2eDeKETnvB
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 31, 2026
वंदे भारत का खाना पड़ा महंगा: महिला के सूजे होंठ, बेटे की बिगड़ी तबीयत; IRCTC ने दी सफाई
अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे: गुजरात के विकास की नई रफ्तार, जानें क्या है इसकी खासियत
शमी का कहर: पहली ही गेंद पर राहुल का सरेंडर , इकाना में दिखा स्विंग का जादू
आसमान में पंछियों का डांस : कुदरत की ऐसी कारीगरी देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप
असम के चाय बागानों में PM मोदी का खास अंदाज: महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां, ली सेल्फी
जनगणना-2027: अब घर बैठे दर्ज कराएं अपने मकान का ब्यौरा, पीएम और राष्ट्रपति ने की डिजिटल शुरुआत
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट
पुलिस को देखते ही बच्ची ने पकड़े कान, मासूमियत देख पिघला इंटरनेट!
हवा में आग का गोला बना डेल्टा एयरलाइंस का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें
चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक पर लटक रहे कपड़े, यात्रियों का दिखा अनोखा अंदाज़